Kanpur wale Khuranas: रणवीर सिंह ने सुनील ग्रोवर के साथ मनाया हनीमून,बाथटब में नहाए एक साथ

छोटे पर्दे पर फिर से सबको हंसाने  आ रहे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ( Sunil Grover)  के शो कानुपर वाले खुरानाज ( Kanpur wale Khuranas) 15 दिसंबर को शुरु होने जा रहा है।

कानपुर वाले खुरानाज में रणवीर सिंह सुनील ग्रोवर

छोटे पर्दे पर फिर से सबको हंसाने  आ रहे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ( Sunil Grover)  के शो कानुपर वाले खुरानाज ( Kanpur wale Khuranas) 15 दिसंबर को शुरु होने जा रहा है। इस शो में पहले गेस्ट के तौर पर एक्टर रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) और डायरेक्टर रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty ) नजर आने वाले हैं। सुनील ग्रोवर के शो में दोनों अपनी आने वाली फिल्म सिंबा के प्रमोशन के लिए आने वाले हैं। रणवीर सिंह किसी शो में जाए और वहां धमाल न हो ऐसा हो सकता है? नहीं ना। तो इस शो में भी रणवीर सिंह  जबरदस्त धमाल मचाते हुए नजर आएंगे लेकिन इसमें उनका साथ सुनील ग्रोवर  पूरी तरीके से देंगे।

दरअसल सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर  एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे वो खिलजी के किरदार में अपने शो के अंदर धमकेदार एंट्री करते हैं और रणवीर सिंह के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं शो के स्टेज  पर बने बाथटब में दोनों फनी मूवमेंट भी शेयर करते हुए दिखाई देते हैं। सुनील ग्रोवर ने तो अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए सिंबा के प्रमोशन को रणवीर सिंह का हनीमून तक बता दिया है।

यहां देखिए रणवीर सिंह और सुनील ग्रोवर की मस्ती…

वहीं, इसके साथ ही शो ‘कानपुर वाले खुरानाज’ के जरिए एक्टर कुणाल खेमू कॉमेडियन सुनील ग्रोवर   के साथ छोटे पर्दे पर नजर आने वाले थे। लेकिन फिल्म कलंक के चलते  कुणाल खेमू (Kunal Khemu )अब इस शो का हिस्सा नहीं  हैं। बल्कि अब सुनील ग्रोवर का साथ देने के लिए एक्टर अपारशक्ति खुराना इस शो में नजर आने वाले हैं। इस शो को बीच में छोड़ने को लेकर कुणाल खेमू ने एक इंटरव्यू में अपने मन बातें रखीं।

डीएनए को दिया इंटरव्यू में कुणाल खेमू ने बताया,’ मैं इसमें शामिल था तब भी बहुत सी चीजें एक साथ हो रही थीं। मुझे पता था कि कलंककी क्लाइमेक्स शूट की तारीख उसी समय हो सकती हैं जब कानपुर वाले खुराना की शूटिंग की योजना बनाई गई थी।’ यानि इसी वजह से कुणाल खेमू ने ये शो छोड़ा।

यहां देखिए सुनील ग्रोवर से जुड़ा वीडियो…

यहां देखिए शो से जुड़ा हुआ वीडियो…

ये भी गेस्ट आ सकते हैं नजर…

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।