कुंडली भाग्य के सेट पर सिंबा का प्रमोशन करने पहुंचे रणवीर सिंह, कुछ इस तरह आए नजर

रणवीर संग कई वीडियो और तस्वीरें शेयर हुईं हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिंबा के प्रमोशन में बिजी है। रणवीर हर प्लेटफॉर्म पर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। रिएलटी शो के बाद अब रणवीर सिंह छोटे पर्दे पर आने वाले शो कुंडली भाग्य में नजर आएं। कुंडली भाग्य सीरियल छोटे पर्दे का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सिरियल है। इसी के चलते रणवीर सिंह इसके सेट पर पहुंचे। इस सीरियल के लीड करेक्टर धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणवीर संग कई वीडियो और तस्वीरें शेयर की है।

धीरज धूपर ने रणवीर सिंह के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बड़ा ही कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘कुंडली भाग्य सेट पर सिंबा’। वहीं इसी के साथ श्रद्धा आर्या ने एक छोटा सा क्यूट का वीडियो पोस्ट किया है। इसी के साथ उन्होंने लिखा है कि ओह लड़का आंखे मारें। इस वीडियो में श्रद्धा आर्या और रणवीर सिंह आंख मार रहें हैं।

बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ के ट्रेलर को अब तक चार घंटे में 4.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। इसमें रणवीर सिंह का एक्शन कमाल का है। फिल्म की शुरुआत भले ही सिंघम से हो रही है लेकिन सिंबा इस आगे बढ़ती कहानी में जान डालता दिख रहा है। फिल्म सामाजिक मुद्दों को उठाती दिख रही है। इसको लेकर कई फैंस का कहना है कि फिल्म सुपरहिट होगी तो कोई कह रहा है कि फ्लॉप होगी। कमेंट पढ़कर वाकई में मजा आ रहा है।

देखिए ये तस्वीर…

‘सिंबा’ बनकर एक बार फिर रणवीर सिंह छा गए हैं। यदि इनके लुक की बात करें तो बहुत ही हॉट दिख रहे हैं वैसे इनको मस्तानी की ओर से भी जबरदस्त कमेंट मिल चुका है। इसका जिक्र रणवीर ने आज इवेंट के दौरान किया था। कमेंट बॉक्स में रणवीर सिंह के एक्शन लुक को शेयर किए जा रहे हैं। यानी कि एक बात तो साफ हो चुकी है कि रणवीर सिंह एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। इस मौके पर भी इनकी शादी की फोटो भी शेयर की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग किसी तरह का मौका गंवाना नहीं चाहते हैं औ जो दिल किया पोस्ट करते जा रहे हैं। वैसे अगर आपने अब तक कमेंट नहीं किया है तो फिर कर सकते हैं।

वीडियो में देखिए आज की टॉप 5 खबरें…

देखिए इंस्टा की ये पोस्ट…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।