Bigg Boss 13: टीवी क्वीन रश्मि देसाई को घर में मिले ये जिम्मेदारी, जानिए एक्ट्रेस से जुड़ी अनकहीं बाते यहां

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में रश्मि देसाई (Rashami Desai) की एंट्री हो चुकी है। इस शो में वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नहीं पहुंची हैं। जानिए उन्हें घर में कौन सी जिम्मेदारी दी गई है।

बिग बॉस 13 में एंट्री करेंगी रश्मि देसाई (फोटो साभार- गूगल)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) की एंंट्री हो चुकी है। शो में एंट्री के दौरान उन्होंने अपने ग्लैमर का जलवा चारों और बिखेरा। एक्ट्रेस ने स्त्री फिल्म के गाने कमरिया गाने पर डांस किया। एक्ट्रेस को घर में किचन की जिम्मेदारी दी गई है और उनके पार्टनर बने हैं सिद्धार्थ शुक्ला। आइए जानते हैं एक्ट्रेस की जिदंगी से जुड़ी कुछ अहम बातें।

एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai Bigg Boss 13) का जन्म 13 फरवरी 1986 में असल के नगांव में हुआ था। वो एक गुजराती फैमिली से तालुक रखती हैं। उन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में ही अपने पिता को खो दिया था और उनकी मां ने उन्हें पाल पोस कर बड़ा किया। रश्मि एक ट्रेन भरतनाट्यम और कथक डांसर भी हैं। रश्मि ने अपने टीवी करियर की शुरुआत रावण के साथ की थी, लेकिन उतरन सीरियल के साथ उन्हें घर-घर में पहचान हासिल हुई थी।

सीरियल उतरन में ही एक्ट्रेस की मुलाकात एक्टर नंदीश संधू से हुई। इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। कपल ने 12 फरवरी 2012 को धौलपुर में शादी की, लेकिन कुछ वक्त के बाद दोनों के बीच खट्टास आना शुरु हो गई।  उन्होंने 2014 में अलग रहना शुरू किया, लेकिन फिर से दोनों ने साथ आने का फैसला किया और दोनों ने नच बलिए 5 में पार्ट लिया। इतना सब कुछ होने के बाद भी दोनों अलग हो गए। रश्मि देसाई की एक बेटी भी है, जिसका नाम मान्या है। एक्ट्रेस इसके साथ ही खतरों के खिलाड़ी शो में भी नजर आ चुकी हैं। सीरियल ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी  फिल्म में भी काम किया है।

OMG! बिग बॉस 13 के घर में रहने के लिए रश्मि देसाई को मिले इतने करोड़, बनी शो की सबसे महंगी कंटेस्‍टेंट

यहां देखिए रश्मि देसाई से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।