ट्रेंडिंग न्यूज़: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के रोमांस से लेकर टीवी जगह की 5 खास खबरें

आज की खास ख़बरों में देखिये हिना खान के दुल्हन वाले लुक से लेकर, ये रिश्ता क्या कहलाता है से मोहना के बाहर होने का सच समेत 5 खबरें

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया

मोहना नहीं छोड़ रही ये रिश्ता क्या कहलाता है- ऐसी खबरें आ रही है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है की मोहना कुमारी सिंह ये शो अब छोड़ रही है| हालाँकि अब मोहना ने ये बात साफ़ की है कि वो ये शो नहीं छोड़ रही हैं | टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए गए एक स्टेटमेंट में मोहना ने सभी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वो शादी तो कर रही है लेकिन शो नहीं छोड़ रही| लोगों का कहना है कि कृति की मौत हो जाती है शो में तो ये क्रिएटिव मेकर्स का फैसला हो सकता है लेकिन मैं ये शो नहीं छोड़ रही| वेल क्या आप कृति को इस शो में देखना चाहते हैं? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

कसौटी में निवेदिता बासु के किरदार पर पूजा बनर्जी का बड़ा खुलासा- कसौटी ज़िन्दगी में पार्थ समथान यानी अनुराग बासु की बहन निवेदिता बासु का किरदार कर रही एक्ट्रेस पूजा बैनर्जी रियल लाइफ में अपने किरदार से बिलकुल ही अलग है| पूजा ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए इंडिया फोरम्स को बताया पूजा बनर्जी और निवेदिता बासु एक दूसरे से बहुत अलग हैं| मैं रियल लाइफ में एक बहुत ही अलग किस्म की लड़की हूँ| मैं बहुत ही खुश और वार्म हूँ| यही नहीं पूजा ने बताया कि कैसे एरिका उनसे कहती थी कि वो कैसे निवेदिता का किरदार कर सकती है? क्योंकि वो बहुत ही डिफरेंट है उस किरदार से| क्या आपको कसौटी में निवेदिता के किरदार में पूजा पसंद हैं? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

कुंवर सा को हुआ सितारा से प्यार, बर्थडे पर दिया ये गिफ्ट- कलर्स टीवी के शो सितारा विष या अमृत में सितारा से कुंवर सा को प्यार हो गया है| तभी तो उन्होंने बिना कुछ कहे सितारा को बर्थडे पर एक स्पेशल गिफ्ट दिया है| हालाँकि सितारा को इस बात का अंदाज़ा नहीं है कि कुंवर सा को पता है कि आज उसका बर्थडे है| वेल क्या आप इस जोड़ी को परदे पर रोमांस करते हुए देखना चाहते हैं? नीचे कमेंट्स के ज़रिये हमें बताइये|

दिव्यांका और विवेक का रोमांस, सोशल मीडिया पर की एक दूसरे की तारीफ़- 

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जोड़ी टीवी की सबसे जानी-मानी जोड़ी में से एक है| अब हाल में ही दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें उनका लुक देखने ही लायक था| दिव्यांका ने उस पोस्ट पर लिखा था कि द वौइस् का शूट 2 बजे खत्म करने के बाद भोपाल जा रही हूँ काम के लिए| जब आपका होमटाउन आपको जरुरी काम के लिए बुलाये तो अच्छा लगता है| इसपर विवेक दहिया ने कमेंट करते हुए लिखा| कितनी हार्डवर्कर है मेरी वाइफ? मेरी इंस्पिरेशन!” इसपर दिव्यांका ने विवेक को जवाब देते हुए लिखा, “और तुम मुझे इंस्पायर करते हो| मैंने देखा है कैसे तुम अपना घर, फिटनेस, दोस्त और खुद का मेन्टल पीस सँभालते हो| See you at night hopefully! वेल दिव्यांका और विवेक के इस सोशल पीडिये पर आप क्या कहेंगे? नीचे कमेंट्स में जरूर बताइए|

दुल्हन बनी हिना खान- 

हिना खान अक्सर ग्लैमरस लुक में नज़र आती हैं और इस बार वो एक दुल्हन के लुक में नज़र आ रही है| हिना खान ने रिसेंटली अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया हैं जिसमें वो एक मैगज़ीन में ब्राइड के लुक में नज़र आ रही है| हिना खान ने शैम्पेन और सी ग्रीन कलर का लहंगा पहना है| साथ ही साथ हेवी आय मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाकर उन्होंने अपना लुक पूरा किया है| आपको कैसा लगा हिना खान का ये ब्राइडल लुक? नीचे कमेंट्स में जरूर बताइये|

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।