OMG! आशा नेगी और रित्विक धनजानी का हुआ ब्रेकअप, 6 साल किया था एक दूसरे डेट

टीवी इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपलों में से एक कपल आशा नेगी (Asha Negi) और रित्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) के फैंस के लिए बुरी खबर है। खबर मिली है कि आशा और रित्विक 6 साल से एक दूसरे डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया है

आशा नेगी और रित्विक धनजानी की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

टीवी इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपलों में से एक कपल आशा नेगी (Asha Negi) और रित्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) के फैंस के लिए बुरी खबर है। खबर मिली है कि आशा और रित्विक 6 साल से एक दूसरे डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया है और इस बात की खबर उनके करीबी दोस्तों को पहले से पता था। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है।

रित्विक धनजानी और आशा के एक करीबी से टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि दोनों के बीच बीते कुछ दिन से अनबन चल रही थी। दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं बैठ रही थीं, जिसकी वजह से रिलेशनशिप में दरार आने लगी थी। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है।

पढ़ें: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहीना कुमारी ने शेयर किया वेडिंग टीजर वीडियो, इंटरनेट पर हो रहा है वायरल

उन्होंने आगे कहा एक महीने से दोनों अलग रह रहे हैं उनके दोस्तों को इस बारे में जानकारी है। दरअसल, रित्विक और आशा लंबे वक्त से साथ में ही रह रहे थे लेकिन कुछ समय पहले से जब दोनों के बीच अनबन होने लगी तो रित्विक ने अलग जाकर रहने का फैसला किया।

आपको बता दें कि साल 2013, नवंबर में रित्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) और आशा नेगी (Asha Negi) ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया। 2019 में तो दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन दोनों ने ही ऐसी खबरों के महज़ अफवाह बताया। आशा रित्विक के परिवार के काफी क्लोज़ हैं। रित्विक और आशा काफी केयरिंग कपल भी माने जाते हैं।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो: