अभिनेत्री आशा पारेख का रित्विक धनजानी की लाइफ में ऐसा रहा प्रभाव, सुपर डांसर 3 की एंकर ने किया खुलासा

सुपर डांसर 3 के एंकर रित्विक धनजानी ने अपनी निजी लाइफ के बारे में बहुती यूनीक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी मां का असली नाम यशोदा है लेकिन उनको आशा के तौर पर पहचान मिली क्योंकि उनके पिता आशा पारेख के बहुत बड़े फैन रहे हैं।

आशा पारेख और वहीदा रहमान के साथ रित्विक धनजानी। (फोटोः हिंदी रश)

पॉपुलर किड्स डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 टीवी टीआरपी लिस्ट में अक्सर कायम रहता है। इस रियलिटी शो ने ऑडियंस का दिल भी जीता है। हर वीकेंड इसके कंटेस्टेंट दोगुनी ऊर्जा, स्टाइल और मोटिवेशन के साथ एक प्रोफेशनल डांसर की तरह परफॉर्मेंस देते हैं। यह परफॉर्मेंस देखकर जज और गेस्ट भी काफी प्रभावित होते हैं। इस वीकेंड में भी ऐसा ही कुछ होने वाला है। इस वीकेंड पर दो दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान और आशा पारेख स्पेशल गेस्ट के तौर पर दिखाई दी। हालांकि शो इस वीकेंड ऑन एयर होगा।

इस वीकेंड मस्ती और एक्साइमेंट के अलावा शो को होस्ट करने वाले रित्विक धनजानी ने अपनी निजी लाइफ के बारे में बहुती यूनीक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी मां का असली नाम यशोदा है लेकिन उनको आशा के तौर पर पहचान मिली क्योंकि उनके पिता आशा पारेख के बहुत बड़े फैन रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम आशा नेगी बताया।

आशा पारेख के फैन थे रित्विक के पापा

आशा पारेख को जानकर खुशी हुई की रित्विक धनजानी  के पापा उनके बहुत बड़े फैन थे और उन्होंने उनको प्यार और प्रोत्साहन देने के लिए धन्यवाद कहा। एक सूत्र ने बताया कि यह एक संयोग है जब रित्विक धनजानी ने उनकी मां नाम शादी के बाद बदलने की वजह बताई और उनकी गर्लफ्रेंड का नाम भी एक जैसा बताया। इसका खुलासा करने के बाद रित्विक धनजानी के साथ लोग जज मजाक करने लगे तो वह शरमाने लगे।

सुनील शेट्टी ने किया शिल्पा शेट्टी के साथ डांस

आपको बता दें कि सुपर डांसर चैप्टर 3 रियलटी शो है। पिछले वीकेंड पर बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी ने गेस्ट बनकर आए थे। इस दौरान कंटेस्टेंट ने सुनील शेट्टी पर फिल्माए गए सॉन्ग पर डांस किया। इतना ही नहीं शो में सुनील शेट्टी भावुक भी हो गए थे। इसके अलावा सुनील शेट्टी ने शो की जज शिल्पा शेट्टी के साथ धड़कन फिल्म के एक सॉन्ग पर डांस भी किया। जिसे लोगों ने काफी एन्जॉय किया।

यहां देखिए रित्विक धनजानी और आशा नेगी की रियल लव स्टोरी का वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।