एक्स – बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा को याद कर रो पड़ी दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया अपना हाल, जब शारद मल्होत्रा के साथ हुआ था ब्रेकअप

दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया अपना हाल, जब शारद मल्होत्रा के साथ हुआ था ब्रेकअप

राजीव खंडेलवाडल टीवी पर चैट शो जज्बात से कमबैक करने वाले है। इसके पहले एपिसोड के लिए टीवी की फेवरेट बहू और पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को इंवाइट किया गया। 5 मई को शुरू होने वाले शो का प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप की बात साझा करते हुए रोती हुई नजर आ रही हैं। सोशल साइट पर दिव्यांका का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिव्यांका अपने एक्स बॉयफ्रैंड शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप की बात शेयर करते हुए रोत हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी अपनी जिंदगी के बुरे वक्त को याद कर रही हैं।
इस वीडियो में दिव्यांका अपने एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा से अपने रिश्ते की बात साझा करते रोती दिखी हैं। वीडियो में दिव्यांका ने बताया है कि उनका ब्रेकअप काफी भयावह था जिसके बारे में वह बात करते हुए आज भी रो देती हैं।

बता दे कि, दिव्यांका ने बताया कि उनके लिए ब्रेकअप का दर्द इतना भयावह था कि इसके बारे में बात करते हुए दिव्यांका की आंखें आज भी नम हो जाती हैं। जब वीडियो में उनसे पूछा जाता है की, हार्टब्रेक ने दिव्यांका से क्या लिया ? इस पर वो कहती हैं, 8 साल,उस दौरान ऐसा लगा कि जैसे जिंदगी खत्म हो रही है। मैं अंधविश्वास के लेवल पर चली गई थी। मैं शायद बिना प्यार के नहीं रह सकती। इसके बाद शो में दिव्यांका के पति विवेक दहिया की एंट्री होती है। प्रोमो में राजीव दिव्यांका के प्रेग्नेंट होने के बारे में भी पूछते हैं। इस पर दिव्यांका मुस्कुरा देती हैं। एक्ट्रेस का रिएक्शन देखने लायक है। दिव्यांका के ब्रेकअप पर खबरें थीं कि वो शरद से शादी करना चाहती थीं लेकिन शरद शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसके अलावा दोनों अपने काम की वजह से अच्छा समय भी नहीं बिता पाते थे। दिव्यांका और शरद की मुलाकात 2004 में ‘जी सिने स्टार्स की खोज के सेट पर हुई थी। दोनों एक साथ ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ सीरियल में भी नजर आए थे।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.