अपने ऊपर लगे छेड़खानी के आरोप पर डांसर सलमान यूसुफ खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पैसों के लिए किया गया ये काम

कुछ दिनों पहले एक डांसर ने डांस इडिया डांस सीजन वन के विनर सलमान युसूफ खान पर छेड़छाड़ का आरोप लगया था, जिसके बाद पहली बार सलमान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस आरोप को झूठा बताया है।

आरोप पर सलमान युसूफ खान तोड़ी चुप्पी ( इंस्टाग्राम)

डांस इंडिया डांस सीजन वन के विनर सलमान यूसुफ खान पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। जिसने ये गंभीर आरोप लगाया है वो खुद एक डांसर है। डांसर ने 30 जनवरी 2019 को सलमान यूसुफ खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। अपने ऊपर लगे गंभीर आरोप पर पहली बार डांसर सलमान यूसुफ खान की प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने इस सभी आरोपों को झूठा करारा देते हुए न्यायपालिका पर अपना विश्वास दिखाया है।

अपने इंस्टाग्राम के जरिए सलमान युसुफ खान ने अपनी बात रखते हुए कहा,’ पैसा वसूलने के इरादे से मुझ पर गलत आरोप लगाए गए हैं। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। सत्य की जीत होगी। इंशा अल्लाह!’ इससे ये साफ होता है सलमान ने अपने ऊपर लगे आरोप को पूरी तरह से नाकार दिया है। वहीं, पीड़ित ने  एफआईआर में इस बात का दावा किया है कि अगस्त 2018 के महीने के अंदर उसे डांसर के मैनेजमेंट से कॉल आया था जब वह काम के लिए लंदन में थी। इसके बाद, पीड़िता ने सलमान यूसुफ खान से ओशिवारा अंधेरी में एक कॉफी शॉप में मिली, जहां उन्होंने अपने साथ उसे बॉलीवुड पार्क, दुबई में परफॉर्म करने मौका तक दिया।

यहां देखिए सलमान युसूफ खान का पोस्ट

एक रिर्पोट के मुताबिक, पीड़ित ने इस बात का दावा किया है कि सलमान उसे परफॉर्मेंस का मौका देने के बाद उसे घर छोड़ने की बात कहने लगे थे, जिसके बाद सलमान ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। जब पीड़िता ने ऐसा करने से उन्हें माना किया तो, सलमान ने उन्हें ये कहकर बात टल दी कि बॉलीवुड में ऐसी चीजें होती ही रहती हैं। इसके साथ ही पीड़िता की शिकायत में आगे कहा गया कि इस इंसीडेंट के बाद, उसे सलमान के मैनेजर का फोन काम को लेकर आया और 20 अगस्त को वो अपने डांस ग्रुप के साथ दुबई के लिए निकल गई थी। इसके साथ ही पीड़ित ने अपनी शिकायत में सलमान के खिलाफ कई बातें कहीं थी।

यहां देखिए सलमान युसूफ खान  की तस्वीरे

अपनी फैमिली के साथ सलमान युसूफ खान

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें…

https://www.youtube.com/channel/UCVKJPyNj5PK41sCTw1Vp7Kw

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।