शो किचन चैंपियन में होगा डबल धमाल जब सनाया ईरानी-शक्ति अरोड़ा आएंगे एक साथ

शो किचन चैम्पियन के एक एपिसोड के लिए सनाया ईरानी और मोहित सहगल, शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना एक दूसरे के साथ कोमपिटिशन करते हुए नजर आएंगे। फैंस अब इन दोनों कपल्स के बीच कुकिंग कोमिपिटिशन देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

किचन चैम्पियन में नजर आएंगी सनाया ईरानी

टीवी की दुनिया में शो किचन चैंपियन को आए हुए बस कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन आते ही इस शो ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस शो में इस बार सनाया ईरानी और मोहित सहग के साथ शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना आने वाले हैं। दोनों कपल्स का इस शो में अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। टीवी के सितारें एक दूसरे को चैलेंज करते हुए भी नजर आएंगे।

शो किचन चैंपियन के एक एपिसोड के लिए सनाया ईरानी और मोहित सहगल, शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना एक दूसरे के साथ कोमपिटिशन करते हुए नजर आएंगे।  फैंस अब इन दोनों कपल्स के बीच कुकिंग कोमिपिटिशन देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिर हो भी क्यों न ये एपिसोड मजेदार जो होने वाला है। इस एपिसोड की कुछ झलक  मोहित सहगल द्वारा शेयर की गई है।

मोहित सहगल ने हाल ही में एक बूमरैंग बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने बेहद ही मजेदार कैप्शन इसके साथ दिया था। सनाया अपने पिंक आउटफिट में बेहद ही हॉट लग रही थीं, तो दूसरी तरफ नेहा ब्लैक और ऑरेंज आउटफिट में स्टनिंग लग रही थीं। दोनों ही स्टार्स अपने कैजुअल लुक में काफी अच्छे लग रहे थे।

प्रोफेशनल तौर पर देखे तो सनाया जल्द ही एक नए शो को होस्ट करती नजर आएंगी। इसके साथ ही वह विक्रम भट्ट की आने वाली फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू भी कर रही हैं। बात करें मोहित  की तो  उन्हें आखिरी बार लव का है इंतजार सीरियल में  देखा गया था। वहीं, इससे पहले ऐसी खबर आई थी कि एक्ट्रेस सनाया ईरानी इश्कबाज सीरियल में नकुल मेहता के साथ नजर आ सकती हैं। बाद में इन सभी बातों पर ब्रेक लग गया। इतना ही नहीं सनाया पहले काजोल और आमिर खान के साथ एक फिल्म में भी दिखाई दे चुकी हैं, लेकिन फिल्म में उनका ज्यादा कोई रोल नहीं था।  दूसरी ओर, शक्ति अरोड़ा को आखिरी बार सिलसिला बदलते रिश्त का सीरियल में देखा गया था। इसके साथ ही उनकी पत्नी नेहा टीवी की दुनिया से दूर रहती हैं। ऐसे में इन चारों को साथ में देखना सभी में मजेदार होगा।

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी हुई खबरें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।