52 साल के संजय कपूर टीवी पर करेंगे 29 साल की एक्ट्रेस के साथ रोमांस 

 'दिल संभल जा जरा' में संजय और स्मृति कालरा के बीच रोमांस नज़र आने वाला है|

'दिल संभल जा जरा' में संजय और स्मृति कालरा के बीच रोमांस नज़र आने वाला है|

17 अक्टूबर को अनिल कपूर के भाई संजय कपूर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं| इसके अलावा जल्द ही उनका शो ‘दिल संभल जा जरा’ 23 अक्टूबर से स्टार प्लस पर शुरू होने जा रहा है। इस शो में संजय के साथ स्मृति कालरा और निक्की अनेजा होंगे| संजय और स्मृति कालरा के बीच रोमांस नज़र आने वाला है| लेकिन एक तरफ जहां संजय 52 साल के हो गए हैं तो वहीं स्मृति 29 साल की है ऐसे में दोनों के बीच 23 साल का डिफरेंस होगा और उनका रोमांस परदे पर देखना वाकई इंट्रेस्टिंग होगा|

आपको बता दें संजय कपूर लगभग 14 साल बाद दोबारा टीवी पर वापसी कर रहे हैं|इससे पहले उन्होंने 2003 में शो ‘करिश्मा : द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी’ में नज़र आये थे|

क्या है शो?

 संजय कपूर ने दैनिक भास्कर डॉट कॉम को दिए हुए एक  इंटरव्यू में बताया कि “‘दिल संभल जा जरा’ एक फैमिली ड्रामा है। इसकी कहानी अहाना रायचंद की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है। इस शो में उसकी जिंदगी के सफर के माध्यम से भावनाओं और रिश्तों की समस्याओं को पेश किया गया है। अहाना की शादी एक परफेक्ट इंसान अनंत माथुर से होती है। वह अपनी पत्नी से प्यार करने वाला, उस पर पूरा ध्यान देने वाला एक अच्छा पति है। वह एक पारिवारिक और दयालु इंसान है जिसकी दुनिया पूरी तरह आबाद है। हालांकि, उन दोनों के बीच एक ऐसी अनकही सच्चाई है जिस कारण अनंत अहाना के लिए सही नहीं है। यही वजह है कि उन दोनों का रिश्ता खतरे में पड़ जाता है। इस शो में दिखाया गया है कि एक युवा लड़की के रूप में अहाना अपने अंदर छुपी भावनाओं से किस तरह से लड़ती है। एक टूटे परिवार से आने के बावजूद वह शादी की पवितत्रता पर भरोसा करती है। लेकिन अहाना की शादी क्यों उसकी सबसे बड़ी गलती बन गई है। इसके लिए आपको शो देखना होगा।”
क्या आप संजय कपूर के टीवी शो को देखने के लिए एक्साइटेड हैं?
श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।