Sanjivani 2 Promo: डॉक्टर ईशानी-सिद्धांत के बीच दिखी तीखी तकरार, देखिए कैसे एक दूसरे के पड़े हैं पीछे

स्टार प्लस (Star Plus) पर 12 अगस्त से शुरु होने वाले सीरियल संजीवनी 2 (Sanjivani 2) का नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें डॉक्टर ईशानी और डॉक्टर सिद्धांत के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है।

संजीवनी 2 का नया प्रोमो हुआ जारी (फोटो साभार- हिंदी रश)

स्टार प्लस पर सीरियल संजीवनी 2 (Sanjivani 2) जल्द शुरु होने वाला है। 12 अगस्त को आप सभी सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) और निमत खन्ना  (Namit Khanna) को इस सीरियल में पहले तकरार और फिर रोमांस करते हुए देखेंगे। सीरियल के ऑन एयर (Off Air) होने से पहले एक और प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें डॉक्टर ईशानी यानी सुरभि चंदना और डॉक्टर सिद्धांत उर्फ नमित खन्ना के बीच तीखी तरकरार देखने को मिली है।

आज से दो तीन बाद शुरु होने वाले संजीवनी 2 (Sanjivani 2 Promo) सीरियल के प्रोमो में डॉक्टर ईशानी और डॉक्टर सिद्धांत चूहे-बिल्ली की तरह इस दूसरे से लड़ते हुए नजर आए हैं। प्रोमो में डॉक्टर सिद्धांत झूठ बोलते हुए और रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसका वीडियो डॉ ईशानी बन रही हैं। इसके बाद दोनों एक बाद दिखाया जाता है कि ईशानी इस बारे में अपने सीनियर डॉक्टर को बताने की कोशिश करती है, लेकिन वो सीरियल कोई और नहीं बल्कि खुद डॉ सिद्धांत निकलता है। सिद्धांत को सामने देख वह हैरान रह जाती है।

यहां देखिए संजीवनी 2 का प्रोमो

 हया और अनिका से ‘संजीवनी 2’ की डॉक्टर ईशानी कितनी अलग है, इस बारे में बताते हुए सुरभि ने कहा, ‘संजीवनी 2 में जो मेरा किरदार है मैंने ऐसा रोल पहले कभी नहीं किया है। इस सीरियल में कई मौजूदा मुद्दों को दिखाया जाएगा, जो मेरे लिए काफी उत्साहित करने वाले और चुनौती भरे हैं।’ सुरभि चंदना ने आगे कहा, ‘ईशानी अपने बैकग्राउंड की वजह से नियमों का पालन करने वाली एक लड़की है। वो शरीर की बनावट-दिखावट पर ज्यादा ध्यान नहीं देती है, लेकिन काफी हाइजेनिक है। उसका किरदार बहुत इंटरेस्टिंग है। अस्पताल में उसकी बॉन्डिंग हर किसी के साथ अलग-अलग है। डॉक्टर शशांक उसके फैमिली फ्रेंड हैं। वो उनका बहुत सम्मान करती है। कोई भी अगर कुछ गलत करता है तो उससे वो भड़क जाती है।’

संजीवनी 2 सीरियल में डॉक्टर ईशानी बनी हैं सुरभि चंदना, बोलीं- इश्कबाज की अनिका से बहुत अलग है ये रोल

यहां देखिए सुरभि चंदना का वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।