सपना चौधरी को अचानक स्टेज पर हग करके एक शख्स ने कर लिया किस, ये नजारा देख हैरान रह गई पब्लिक

आज किस डे के मौके पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सपना चौधरी को स्टेज पर चढ़कर इस शख्स ने पहले लगाया गले और बाद में किया किस, पढ़ें पूरी खबर

बिग बॉस फेम सपना चौधरी (फोटो- इंस्टाग्राम)

आज किस डे पर कुछ ऐसा हुआ है जो आपके होश उड़ा देगा| जी हां! कल सपना चौधरी परफॉरमेंस दे रही थी जहाँ पर स्टेज पर एक शख्स ने जाकर पहले तो उन्हें हग किया इसके बाद वो उन्हें किस करने लगा? अब ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो गया? तो बता दें दरअसल इस शख्स को सपना बहुत अच्छे से जानती हैं| क्योंकि ये कोई और नहीं बल्कि उनका भाई है| जी हाँ! सपना चौधरी अपने भाई के नए गाने पर परफॉर्म कर रही थी लोगों की भीड़ लगी हुई थी और सपना चौधरी के भाई ने सभी के सामने उन्हें माथे पर किस किया|

सपना चौधरी का अंदाज़ ऐसा होता है जो सभी के मन को भा जाता है | सपना चौधरी को उनके अनोखे डांस मूव्स के लिए जाना जाता है| सपना चौधरी का देसी लुक को या उनके देसी ठुमके लोगों को वो बहुत पसंद आते हैं| सपना चौधरी कुछ समय पहले अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर ख़बरों का हिस्सा बनी हुई थी| सपना चौधरी जबसे बिग बॉस के घर से बाहर आयीं हैं तबसे उनका अंदाज़ पहले से ज्यादा स्टाइलिश हो गया है|

सपना चौधरी को हाल में ही दोस्ती के साइड इफेक्ट्स नाम की फिल्म में भी देखा गया था| इस फिल्म में चार दोस्तों की कहानी दिखाई गयी थी| इस फिल्म में सपना चौधरी का किरदार लोगों को पसंद आया था| सपना चौधरी जब भी स्टेज पर परफॉर्म करती हैं तो ऐसे में उनके फैंस के दिल की धड़कने बढ़ जाती हैं| कई बार सपना चौधरी के परफॉरमेंस के दौरान लाठियां भी चल जाती हैं|

सपना चौधरी को बहुत से लोग ट्रोल भी करते हैं| हालाँकि वो इन ट्रोल्स को बहुत सीरियसली नहीं लेती हैं| सपना का कहना है कि कुछ फालतू समय होता है अगर वो इस फालतू समय को मुझे ट्रोल करने में देना चाहते हैं तो जरूर वो मुझसे प्यार करते हैं|

यहां देखिये सपना चौधरी का ये वीडियो…

यहां देखिये सपना चौधरी के कुछ पोस्ट्स-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।