Sapna Choudhary dance video: सावन से पहले सपना चौधरी ने फैंस को दिया ये तोहफा, कांवड़ियां हुए झूमने पर मजबूर

हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक डांस वीडियो इन दिनों जमकर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। विडियो में सपना चौधरी बम भोले (Sapna Choudhary new song Jai Mahakal) का जाप करती हुई नजर आ रहीं हैं। यहां देखिए वीडियो

हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी (फोटो-इंस्टग्राम)

हरियाणा की शान और जान माने जाने वाली सुपर डांसर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने दम पर बेशुमार कामयाबी हासिल करने वाली हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी का आज कल एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना चौधरी बोल बम का जाप करती हुई दिखाई दे रही हैं। जी हां सावन शुरू होने से ठीक पहले सपना ने भोले के दीवानों के लिए ये खास पेशकश दी है। ये वीडियो सपना के फैन कल्ब के इंस्टाग्राम अकॉउंट से शेयर किया गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे सपना झूम-झूम कर डांस कर रही हैं। उनका लुक और अंदाज भी इस काफी हटकर है।

सपना चौधरी का ये नया गाना महादेव के ऊपर है। गाने का नाम है- ‘भोले का न्यारा स्वैग’ है। गाने में आवाज मशहूर सिंगर जॉनी सूफी ने दी है वहीं सपना चौधरी जबरदस्त थिरकती हुई नजर आ रही हैं। गाने को अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है। गाने का म्यूजिक इतना दमदार है की भगवान भोलेनाथ के कांवड़ियां भी झूमने को मजबूर हो जाएं।

यहां देखिए वीडियो…

आपको बता दें बिगबॉस फेम सपना चौधरी हाल ही में दलेर मेहंदी के साथ ‘बावड़ी तरेड़’ म्यूजिक वीडियो में अपने डांस से धमाल मचाती हुई नजर आई थी। इसके अलावा सपना चौधरी अपने टिक टॉक वीडियो को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने अपने फ्रेंड को प्रपोज कर दिया था।

यहां देखिए सपना चौधरी का लेटेस्ट वीडियो…

ये भी पढ़ें: रिहर्सल के दौरान इस एक्ट्रेस ने सारेआम राहुल महाजन को मारा थप्पड़, जानिए क्या है पूरा मामला

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।