हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के प्यार में दीवाना हुआ ये लड़का, देने लगा नस काटने की धमकी

सपना चौधरी के एक फैन पेज पर उनसे जुड़ा हुआ एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में एक लड़का सपना चौधरी से कहता है कि यदि वो उसे आई लव यू टू नहीं बोलेंगी तो वो अपनी नस काट लेगा।

सपना चौधरी का वीडियो हुआ वायरल ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अकसर अपनी तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती है, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इस बार भी सपना चौधरी ने एक बेहद ही मजेदार वीडियो बनाया है, जिसे अब तक हजारों की तादाद में लोग देख चुके हैं। वीडियो में एक लड़का सपना चौधरी से अपने प्यार का इजहार करता है और सपना के ना मानने पर अपनी नस काटने की धमकी उन्हें देने लगता है।

दरअसल सपना चौधरी के एक फैन पेज पर उनसे जुड़ा हुआ एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में एक लड़का सपना चौधरी से कहता है कि यदि वो उसे आई लव यू टू नहीं बोलेंगी तो वो अपनी नस काट लेगा। इस बात पर पहले तो सपना गंभीर हो जाती है और फिर कहती है कि काट नस तू। सपना चौधरी के इस वीडियो की उनके फैंस ने काफी तारीफ की है। कुछ फैंस ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि ये वीडियो बेहद ही मजेदार है। वैसे इससे पहले  भी सपना चौधरी ने कई टिक टोक वीडियो बनाए हैं, जिन्हें उनके फैंस ने काफी पसंद किया।

यहां देखिए सपना चौधरी का टिक टोक वीडियो…

वहीं, हाल ही में सपना चौधरी का एक नया गाना ‘बेटा ये तुमसे ना हो पाएगा’ रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही ये गाना लोगों के बीच जबरदस्त तरीके से छा गया। इस गाने में सपना चौधरी का अंदाज बिल्कुल ही अलग और मस्त नजर आ रहा है। इस गाने को 12 अप्रैल को रिलीज किया गया था। इसे अब तक हजारों की तादाद में लोग देख चुके हैं। वहीं, सपना चौधरी का  ‘तेरी आख्या का यो काजल’  गाना आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है। सपना ने इस गाने पर कई स्टेज शो किए हैं। उनके डांस के दीवाने देश के हर कोने में मौजूद है। वैसे हम तो यही चाहते है कि सपना की फैन फोलोइंग ऐसी ही रहें।

यहां देखिए सपना चौधरी से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।