मां बनने के बाद सौम्या टंडन फिर करने जा रही हैं ‘भाबीजी घर पर हैं’ में एंट्री, जानिए कब आएंगी शो में नजर

आसिफ शेख ने सौम्या टंडन की तारीफ करने के साथ-साथ भाबीजी घर पर हैं शो में उनके ना होने पर भी बात कही। सौम्या से जब इस बारे में संपर्क किया गया तो जानिए उन्होंने क्या कहा।

सौम्या टंडन भाबीजी घर पर हैं में फिर करेंगी वापसी ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने हाल ही में एक प्यार से बेटे को जन्म दिया है। इससे पहले एक्ट्रेस मैटरनिटी लीव पर थी जिसके चलते वो शो भाबीजी घर पर है में दिखाई नहीं दे रही थी। उनके फैंस उन्हें शो में वापस देखने के लिए इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। एक्ट्रेस सौम्या टंडन मां बनने के बाद फिर से शो में वापस नजर आने वाला ही है। इस बात की जानकारी खुद उनके ऑन स्क्रीन पति आसिफ शेख ने दी है। एक्टर ने बताया कि एक्ट्रेस सौम्या अगले हफ्त से शो में वापस आने वाली है।

 आईडब्ल्यूएबज के साथ बातचीत में आसिफ शेख ने सौम्या टंडन की तारीफ करने के साथ-साथ शो में उनके ना होने पर भी बात कही। एक्टर ने अपनी बात में कहा, ‘मैं सही मायने में सौम्या को एक कलाकार के तौर पर पसंद करती हूं। वह एक प्यारी लड़की है। हम दोनों को हिंदी और उर्दू भाषा पसंद है, जो हमारे ऑन-एयर हो रही बातों में भी झलकती है। कभी-कभी, जब उसे कुछ शब्दों के साथ समस्या होती है, तो वह मेरे से मदद लेती है।

इसके साथ ही एक्टर ने बताया कि सौम्या के ना होने पर क्रिएटिव प्रोसेस पर असर पड़ा था, जैसा की शो की कहानी दो पुरुषों पर आधारित है जो कि अपने पड़ोस में रहने वाली भाभियों पर नजर बनाए रखते हैं। सौभाग्यवश हमारी रेटिंग पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि सौम्या ने ब्रेक पर जाने से पहले ही हमने उसके साथ पहले ही शूटिंग कर ली थी, लेकिन हां उनके सीन बहुत कम रहे थे। सौम्या से जब इस बारे में संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह इस पर  अभी कुछ बोलना नहीं चाहती।

यहां देखिए भाबीजी घर पर हैं से जुड़ा हुआ वीडियो…

 

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।