ये क्या? शिल्पा शिंदे के बाद अब नई ‘भाबीजी’ शुभांगी अत्रे भी इस वजह से छोड़ देंगी शो

शुभांगी अत्रे छोड़ सकती हैं ये शो

शुभांगी अत्रे छोड़ सकती हैं ये शो

&टीवी पर चल रहा फेमस शो भाभीजी घर पर हैं के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है| पहले शिल्पा शिंदे ने भाभीजी का किरदार निभाया था और इसके बाद शुभांगी अत्रे ने यह किरदार किया था| हालाँकि शिल्पा ने ये शो छोड़ दिया इसके बाद अब ऐसी खबरें आ रही है कि नई ‘अंगूरी भाभी’ भी यह शो छोड़ सकती है|

रिपोर्ट्स की माने तो शिल्पा शिंदे के बाद अब शुभांगी अत्रे यह शो छोड़ सकती है| हालाँकि आपको बता दें शुभांगी के शो छोड़ने की वजह शिल्पा शिंदे जैसी नहीं है बल्कि शुभांगी यह शो इसलिए छोड़ने जा रही हैं क्योंकि उन्होंने राजनीती में जाने का सोचा है| जिस वजह से वो इस शो में नज़र नहीं आएँगी|

हालाँकि जल्द ही ‘भाबी जी घर पर हैं में चुनाव वाला ट्विस्ट नज़र आने वाला है ऐसे में यह शो के प्रमोशन का हिस्सा भी हो सकता है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।