श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली को मिली जमानत, सौतेली बेटी पलक से छेड़छाड़ का लगा है आरोप

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) पर सौतेली बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को अभिनव को कोर्ट से जमानत मिल गई।

श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से 2013 में शादी की थी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने साल 2013 में एक्टर अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) के साथ दूसरी शादी की थी। पिछले काफी समय से उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है, हालांकि श्वेता और अभिनव ने कभी सार्वजनिक तौर पर इस बात को स्वीकार नहीं किया। बीते रविवार श्वेता अपनी बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचीं और पति के खिलाफ बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने अभिनव कोहली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मंगलवार को अभिनव को बोरिवली कोर्ट से जमानत मिल गई। उन्हें 15 हजार के मुचलके पर जमानत मिली है। अभिनव ने मीडिया से इस बारे में बात नहीं की है।

बताते चलें कि रविवार को श्वेता तिवारी ने बेटी और मां के साथ समता नगर पुलिस स्टेशन पहुंच पति अभिनव कोहली के खिलाफ केस दर्ज कराया। शिकायत के अनुसार, अभिनव अक्टूबर 2017 से अपनी सौतेली बेटी पलक का यौन उत्पीड़न कर रहा है। श्वेता जब घर पर नहीं होती हैं तो अभिनव पलक से गाली-गलौज करता है। उसने अपने फोन में पलक को महिलाओं की अश्लील तस्वीरें भी दिखाई हैं।

अभिनव कोहली पलक तिवारी के शरीर को लेकर भी आपत्तिनजक कमेंट करता है। कई बार उसने पलक पर हाथ भी उठाया है। उसने अपनी पत्नी श्वेता तिवारी को नुकसान पहुंचाने को लेकर पलक को धमकाया भी है। एक पुलिस अफसर ने बताया कि पलक का 2017 से उत्पीड़न हो रहा है। वह परिवार का मामला होने की वजह से अभी तक चुप रही। उसने सोचा कि सब चीजें ठीक हो जाएंगी।

सब कुछ वैसा ही रहा। पलक तिवारी को जब लगा कि ऐसे कुछ भी ठीक नहीं होगा तो उसने रविवार को अपनी मां श्वेता तिवारी को सब कुछ बताया। श्वेता फौरन बेटी को पुलिस स्टेशन लेकर पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अभिनव के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (ए), 323, 504, 506, 509 और आईटी एक्ट की धारा 67-ए के तहत केस दर्ज किया है। अभिनव को गिरफ्तार कर लिया गया था। मंगलवार को उन्हें जमानत मिल गई।

घरेलू हिंसा ही नहीं इन विवादों के चलते भी सुर्खियों में रहीं श्वेता तिवारी, मनोज तिवारी संग जुड़ चुका है नाम

यहां देखिए श्वेता तिवारी से जुड़ा हुआ वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।