अनु मलिक के खिलाफ फिर खड़ी हुईं सोना महापात्रा, इंडियन आइडल 11 का हिस्सा बनने पर जताया जोरदार विरोध

संगीतकार अनु मलिक (Anu Malik) के इंडियन आइडल 11 (Indian Idol 11) में आने की खबरें इस वक्त जोरों पर हैं। इस बात का विरोध जताते हुए सिंगर सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) ने अपनी बात रखी है।

सोना महापात्रा ने फिर जताया अनु मलिक का विरोध(फोटो साभार-इंस्टाग्राम)

संगीतकार अनु मलिक (Anu Malik) को वापस इंडियन आइडल 11 (Indian Idol 11) में जज की भूमिका में लाने की खबर हाल ही में सामने आईं है। इस बात का विरोध करते हुए सिंगर सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) ने अनु मलिक के खिलाफ अपनी बात रखी है। सिंगर ने इंडिया मी टू (Me Too) के तहत अनु मलिक पर लगे आरोपों को फिर से उजागर करते हुए उन्हें शो का हिस्सा बनने को लेकर सोनी म्यूजिक और इंडियन आइडल के मेकर्स को कई बातें सुनाई है।

दरअसल इंडियन आइडल सीजन 11 में जज के तौर पर अनु मलिका (Anu Malik Controversy)  को लाने की खबरें सामने आ रही हैं। संगीतकार ने मी टू मी टू’ (Me Too) कैंपेन के तहत लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद इंडियन आइडल सीजन 10 को बीच में ही छोड़ दिया था। इसके बाद अब खबरें हैं कि एक बार फिर वह इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। इस बात का विरोध जताने के लिए सिंगर सोना महापात्रा ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

सोना महापात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अनु मलिक निर्वस्त्र हुए और मेरा यौन उत्पीड़न किया: दो और महिलाओं ने अपनी इंडिया मी टू कहानियों को उजागर किया,’ यह काफी खबर है कि सोनी म्यूजिक और इंडियन आइडल युवा लड़कियों और लड़कों के बीच उसे चाहते हैं?बहुत सारे प्रशंसकों ने भी सोना के गुस्से का सपोर्ट किया और इस पर उनके साथ सहमत भी हुए। हालाँकि हमें अभी भी उनके शो में वापस आने की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। सोना महापात्रा की इस बात से आप कितने हैं सहमत हमें कमेंट करके बताइए।

यहां देखिए मी टू से जुड़ा हुआ वीडियो…

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।