KBC में रामायण के इस आसान सवाल का जवाब भी नहीं दे पाईं सोनाक्षी सिन्हा, सोशल मीडिया पर उड़ रही है जमकर खिल्ली

केबीसी 11 (Kaun Banega Crorepati 11) में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) पहुंची थीं, लेकिन रामायण से जुड़े एक सवाल का जवाब नहीं देने पर वो सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल हो गई। लोगों ने देखिए कैसे जमकर उड़ाई उनकी खिल्ली।

सोनाक्षी सिन्हा पहुंची केबीसी 11 में (फोटो साभार- ट्विटर)

कौन बनेगा करोड़पति 11 (Kaun Banega Crorepati 11)  में एक आसान से सवाल का जवाब न दे पाने को लेकर सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा इस बात का जवाब नहीं दे पाई की हनुमान संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे। एक्ट्रेस केबीसी 11 के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में आईं थीं। एक्ट्रेस शो में बतौर गेस्ट राजस्थान की रूमा देवी का साथ देने पहुंची थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि एक सवाल का न जवाब देना उन्हें इतना भारी पड़ जाएगा।

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्ह (Sonakshi Sinha KBC 11) मेहमानों के पैनल गेस्ट में शामिल थीं जोकि रूमा की मदद कर रही थी। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन उनसे सवाल पूछते है कि रामायण के मुताबिक हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे। इस सवाल के ऑप्शन में सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम का नाम था, लेकिन सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब नहीं पता था और उन्होंने एक्सपर्ट वाली लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। फिर इसका सही जवाब ‘लक्ष्मण’ बताया। इससे पहले एक्ट्रेस इस सवाल का जवाब सीता बता रही थी। सोनाक्षी सिन्हा के ऐसा करने के बाद लोगों ने उनकी तुलना आलिया भट्ट से कर दी।

यहां देखिए सोनाक्षी सिन्हा को लेकर ट्वीट…

सोनाक्षी को लेकर कई सारे मीम्स और बातें सोशल मीडिया पर शेयर की जाने लगी। एक यूजर्स ने लिखा सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा के तीन भाई हैं- राम, लक्ष्मण और भरत। सोनाक्षी के भाइयों का नाम लव और कुश है। उनके घर का नाम रामायण है। फिर भी उन्होंने इस सवाल के लिए लाइफलाइन का इस्तेमाल किया!’ एक यूजर ने लिखा मैं मुस्लिन होकर इस सवाल का जवाब दे सकता हूं, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने इसके लिए लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। ऐसे कई ट्विस्ट एक्ट्रेस को लेकर किए जाने लगे।

यहां देखिए सोनाक्षी सिन्हा को लेकर बाकी पोस्ट…

इतने से सवाल के लिए क्यूं किया लाइफलाइन का इस्तेमाल

इतने से सवाल का जवाब नहीं दे पाईं

KBC 11: महज 1500 रुपये सैलरी पाने वाली बबिता क्या 7 करोड़ जीतकर रच पाएंगी इतिहास? देखिए ये वीडियो

यहां देखिए सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ा हुआ वीडियो…

 

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।