टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा की दुल्हन बनेगी दिल्ली की ये डिजाइनर, जानिए कहां और कैसे रचाने जा रहे हैं शादी

शरद मल्होत्रा इस समय अपनी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं, यहां जानें उनकी शादी की फूल डिटेल!

  |     |     |     |   Updated 
टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा की दुल्हन बनेगी दिल्ली की ये डिजाइनर, जानिए कहां और कैसे रचाने जा रहे हैं शादी
शरद मल्होत्रा (इंस्टाग्राम)

एक तरफ जहाँ दिव्यांका त्रिपाठी अपना घर बसाने के लिए तो वहीँ उनके एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड्स के साथ ब्रेकअप की वजह से ख़बरों का हिस्सा बने हुए थे| हालाँकि अब हम आपको एक ऐसी खबर देने जा रहे हैं जो आपको शॉक कर देगा| जी हाँ! शरद मल्होत्रा ने अब शादी का मन बना लिया है| और वो इस साल अप्रैल में शादी करने के लिए एकदम तैयार है| मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा बिष्ट को काफी समय से डेट करने के बाद उन्हें रिप्सी भाटिया में अपना प्यार मिला| जिसके साथ वो अपनी ज़िन्दगी बिताने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए हैं|

शादी समारोह मुंबई में होने जा रही है| हमारे क्लोज़ सोर्सेज का कहना है कि शरद और रिप्सी की शादी मुंबई के जे डब्लू मैरिएट में होगी| हालाँकि जब हमने शादी की डेट जाननी चाही तो क्लोज़ सॉर्स का कहना था कि अभी उन्होंने डेट की घोषणा नहीं की है| रही बात शरद की तो वो अभी इस बारे में अभी बात नहीं करना चाहते| आपको बता दें रिप्सी पेशे से दिल्ली की एक डिजाइनर है। शरद को कई बार रिप्सी के साथ स्पॉट किया गया है।

शरद के पुराने रिलेशनशिप्स की बात करें तो उन्होंने लंम्बे समय तक टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया को डेट किया था| उनका रिलेशनशिप सात साल से भी लम्बा रहा था| इनका रिश्ता साल 2015 मे खत्म हो गया| और उनका ब्रेक-अप टीवी की सबसे बड़ी ख़बरों में से एक था|

शरद ने एक मीडिया पोर्टल को बताया था कि उन्हें अरेंज मैरिज करना सहज लगता है क्योंकि उसकी मॉम उन्हें कहती रहती है| यही नहीं शरद ने दावा किया था कि वह शादी के लिए तैयार है।

शरद के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2004 में इंडिआज़ बेस्ट सिनेस्टार की खोज में पार्टिसिपेट किया था| उन्होंने इस शो से अपने करियर की शुरुआत की| उन्हें कलर्स टीवी के शो कसम तेरे प्यार की में ऋषि सिंह बेदी और सागर के किरदार में सबसे ज्यादा सराहा गया | इसके अलावा उन्होंने बनु मैं तेरी दुल्हन, महाराणा प्रताप जैसे शोज़ भी किये हैं?

यहां देखिये शरद मल्होत्रा और दिव्यांका की ब्रेकअप स्टोरी?

यहां देखिये शरद मल्होत्रा के कुछ पोस्ट्स-

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply