यह है महोब्बतें : दिव्यांका त्रिपाठी को लोगों सुनाई खरी- खोटी, दिया मुँह तोड़ जवाब

दिव्यांका त्रिपाठी हुई बुरी तरह से ट्रोल, लेकिन दिया करारा जवाब

दिव्यांका त्रिपाठी हुई बुरी तरह से ट्रोल, लेकिन दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज का ट्रोल होना आम बात हो गई है। फिर चाहे वह कुछ अच्छा पोस्ट करें या बुरा, फैंस उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। ऐसा ही कुछ देखने को मिला स्टार प्लस पर आने वाले फेमस सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ की इशिता यानि दिव्यांका त्रिपाठी के साथ। जी हां, हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए लुक की फोटो शेयर की थी। इसमें वे हरियाणवी लुक में नजर आ रही हैं। लेकिन लगता है फैंस को दिव्यांका का ये रूप पसंद नहीं आया और उन्हें पैथेटिक तक कह डाला। उन्हें शो में हरियाणवी लुक के लिए ट्रोल किया गया। हालांकि, उन्होंने इसका करारा जवाब भी दिया है। दरअसल दिव्यांका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हरियाणवी लुक की फोटो शेयर की। वह जल्द ही सीरियल में इस अवतार में नजर आने वाली हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, आज रात इसे मिस न करें। इस घूंघट के पीछे छिपे सच के बारे में जानें। इसके बाद कुछ यूजर्स ने उनके लुक की तारीफ की तो किसी ने भद्दे कमेंट्स किए। लोगों ने उनके लुक को समाज में पिछड़े और गरीब लोगों का अपमान करने वाला बताया। बता दें कि दिव्यांका थोड़ी सांवली दिख रही हैं। दिव्यंका ने भी उस यूजर को जवाब देते हुए लिखा है, अगर मैं डार्क होना पसंद करती हूं तो ये पैथेटिक कैसे हो सकता है? आप लोग कुछ भी बोलने से पहले सोचते नहीं हैं। कौन-सी एक्ट्रेस होगी जो स्क्रीन पर अपनी मर्जी से डार्क दिखना चाहेगी ? कुछ भी कमेंट करने से पहले ट्रैक देखिए और समझिए।

बता दें कि इस यूजर ने दिव्यंका को पैथेटिक कहते हुए ट्वीट किया है, टीवी सीरियल पर डार्क दिखना बहुत ही पैथेटिक है। डार्क होना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन टीवी सीरियल ट्रैक के लिए आपने जो किया वो वाकई बहुत बुरा है। जब आप एक फॉरेनर का कैरेक्टर प्ले कर रही थीं तो आपने मेकअप लाइट नहीं किया था तो अब एक मेड बनने के लिए डार्क कॉम्प्लेक्शन क्यों किया ?

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.