सुमित व्यास और एकता कौल ने चॉकलेट डे पर किया किस, यहां देखिये रोमांटिक तस्वीर

सुमित व्यास और एकता कौल अपने सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे से प्यार जताना नहीं भूलते, यहां देखिये कैसे शुरू हुआ है इनका वैलेंटाइन वीक

सुमित व्यास और एकता कौल (नॉटिंग बेल)

वीरे दी वेडिंग के एक्टर सुमीत व्यास ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एकता कौल के साथ पिछले साल शादी कर ली थी| दोनों अब पति पत्नी बन चुके हैं| दोनों अपने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। अपनी शादी पर एकता ने एक मरून रंग का लहंगा पहना था वहीँ सुमीत ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी थी| वो अपनी शादी में बहुत ही खूबसूरत कपल लग रहे थे| फिलहाल वो अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी का आनंद ले रहे हैं। सुमीत व्यास ने पत्नी एकता कौल के साथ हाल में ही एक फोटो शेयर किया है| इस फोटो में सुमीत और एकता एक दूसरे को परफेक्ट किस देते हुए नज़र आ रहे हैं।

सुमीत और एकता दोनों ही सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को लेकर ओपन है| उन्हें अक्सर इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के साथ प्यार जताते हुए देखा जा सकता है| एक दूसरे के लिए उनके प्यारे पोस्ट सभी को रिलेशनशिप लक्ष्य देते हैं| एकता के बारे में बात करते हुए, सुमीत ने एक प्रमुख अख़बार को बताया,” एकता एक सुंदर इंसान है। मैंने कुछ दिन पहले उन्हें प्रपोज़ किया था और इससे पहले कि वो अपना ख्याल बदल देती मैंने उसकी अंगुली में अंगूठी पहना दी| खुशी इस बात की है कि उसे और उसने मेरा प्रपोज़ल मान लिया| दुर्भाग्य से, मुझे रिंग की साइज़ गलत मिली थी, जो मेरे जैसे आदमी से उम्मीद किया जा सकता है। ”

सुमित व्यास ने कहा, “मेरे परिवार को एकता बहुत ही पसंद है| जब हम जम्मू में उसके दोस्तों से मिले, तो हम उनके प्यार और आतिथ्य से प्रभावित थे। हमने सोचा चलो इसमें कॉम्पिटिशन करने की जरुरत नहीं है| दोनों एक दूसरे के लिए एकदम सही हैं। यहां देखिये एकता और सुमित की ये प्यारी सी तस्वीर-

एकता कौल और सुमित व्यास की कुछ खास तस्वीरें-

यहां देखिये हिंदीरश का लेटेस्ट वीडियो –

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।