सुनील शेट्टी के मिशन फिट इंडिया से जुड़ी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा, लोगों को ऐसे दे रही हैं योगा की ट्रेनिंग

सुनील शेट्टी ने पिछले साल मिशन फिट इंडिया (Suniel Shetty Mission Fit India) कैंपेन शुरू किया। इस मिशन से कई बड़े लोग, एक्टर और एक्ट्रेस जुड़ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा ने भी सुनील शेट्टी के इस मिशन से जुड़ी हुई हैं।

योगा करते हुए सुनील शेट्टी।

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने पिछले साल मिशन फिट इंडिया कैंपेन शुरू किया। इस कैंपेन को उन्होंने बाबा रामदेव के साथ मिलकर शुरू किया। अब इस मिशन से कई बड़े लोग, एक्टर और एक्ट्रेस जुड़ रहे हैं। सुनील शेट्टी (Suniel Shetty Mission Fit India) इस मिशन में लोगों के से जुड़ने से काफी खुश हैं। इसके जरिए वह लोगों को फिट रहने और योगा करने की सलाह देते हैं और इससे जुड़े प्रचार करते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा ने भी सुनील शेट्टी के इस मिशन से जुड़ी हुई हैं।

मालवी मल्होत्रा ने हाल ही में सुनील शेट्टी के साथ एक स्टेज पर योगा किया। वह इस मिशन के शुरू होने के बाद से सुनील शेट्टी (Suniel Shetty Yoga)के साथ काम कर रही हैं। मालवी मल्होत्रा का कहना है कि अपने आप को फिट रखने का सबस बेहतर तरीका योगा है। वह कहती हैं कि लोगों को अपनी रूटीन की बिजी लाइफ से 15-20 मिनट निकालकर योगा करना चाहिए। यह मानसिक और शारीरिक रूप से व्यक्ति को पॉवरफुल और फिट बनाता है। उन्होंने कहा कि योगा को बढ़ावा देने के लिए वह देश के अलग-अलग राज्यों में प्रतियोगिता भी करवाती है और जीतने वाले को ईनाम भी दिया जाता है।

इस फिल्म से किया डेब्यू

आपको बता दें कि मालवी मल्होत्रा (Malvi Malhotra Film) ने साल 2017 में टीवी सीरियल उड़ान से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने इसी साल बॉलीवुड में फिल्म होटल मिलन से डेब्यू किया। फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस की काफी सराहना हुई। बॉलीवुड के बाद उन्होंने कॉलीवुड का रूख किया और अब वह तमिल फिल्म ओंदिक्कु ओंदी में लीड एक्ट्रेस तौर पर दिखाई देंगी।

तमिलरॉकर्स ने ऑनलाइन लीक की किच्चा सुदीप-सुनील शेट्टी की फिल्म पहलवान

यहां देखिए, सुनील शेट्टी की पहलवान फिल्म का ट्रेलर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।