शिल्पा शिंदे का नया लुक देखा की नहीं, सांबा बनकर सबको हँसाने के लिए तैयार

शिल्पा शिंदे बनीं सांबा, नया लुक देखकर हंस पड़ेंगे आप

शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर की जुगलबंदी ‘धन धना धन’ में छाई हुई है और दोनों ही क्रिकेट-एंटरटेनमेंट के इस कॉकटेल में धमाल मचाए हुए हैं। इस शो में शिल्पा शिंदे गुगली देवी के किरदार में तो हैं।सुनील ग्रोवर प्रोफेसर एलबीडब्ल्यू बनकर हंसाने का काम कर रहे हैं। दोनों अकसर क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ मजाक करते नजर आते हैं। दोनों ही खूब मजे लगाते हैं।

वहीं रियलिटी शो जिओ धन धना धन में खास मेहमान बनकर आये है त्रिदेव कुणाल राय कपूर, रवि दुबे और करण सिंह ग्रोवर। इस शो में इनकी ग्रैंड इंट्री के साथ देखने को मिला इनके फिल्म का प्रोमशन भी। इन तीनों का साथ देती दिखी शिल्पा शिंदे। वहीँ इन तीनो के साथ शिल्पा की मस्ती काफी देखने लायक थी। जहां तीनो ने शिल्पा शिंदे के साथ की फ्लर्टिंग वही कॉमेडी का तड़का लगाने पहुंचे सुनील ग्रोवर। खैर, त्रिदेव का तमाशा तो जल्द ही देखने को मिलने वाला है। इतना ही नहीं बल्कि त्रिदेव में शोले का तड़का भी लगेगा। वैसे बता दे, इस त्रिदेव में अब शिल्पा शिंदे शोले के सांबा के रूप में नजर आएँगी। इनकी यह फोटोज सोशल मीडिया पर तेजीसे वायरल हो रही है। खैर, शिल्पा शिंदे को सांबा के रूप में देखना फैंस के लिए काफी इंट्रेस्टिंग होगा।

शिल्पा शिंदे बनीं सांबा, नया लुक देखकर हंस पड़ेंगे आप

धन धना धन’ शो के स्टार अली असगर, सुयश राय, सुगंधा मिश्रा भी इस शो को काफी ज्यादा मज़ेदार बना रहे हैं। यह पहला कॉमेडी शो है जो डिजिटल पर हिट हो रहा है | इसके हर एपिसोड सें कुछ क्रिकेटर्स आते हैं और मजेदार बातचीत करते है | बता दें, सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे अपने शो में रेट्रो लुक लेने जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि उनके इंस्टाग्राम पेज के जरिए हुई, जिसमें उन्होंने एक फोटो शेयर की थी। उस फोटो में वो और शिल्पा रेट्रो वेशभूषा में नजर आ रहे हैं।

 

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.