Sunil Grover Birthday: सुनील ग्रोवर हैं कॉमेडी के असली किंग, इन 5 मौकों पर ऑडियंस को किया हंसाकर लोटपोट

सुनील ग्रोवर का आज जन्मदिन है। ये एक्टर कपिल शर्मा के शो में गुत्थी से लेकर मशहूर गुलाटी तक, कई किरदारों में नजर आए और लोगों को अपनी कॉमेडी से खूब हंसाया। देखिए उनकी ऐसी ही लोटपोट करने वाली कॉमेडी की एक झलक।

सुनील ग्रोवर ने अपनी कॉमेडी से कई बार लोगों को हंसाकर लोटपोट किया है(फोटो:हिंदी रश)

टीवी पर गुत्थी और मशहूर गुलाटी के किरदार से लोगों को गुदगुदाने वाले सुनील ग्रोवर (Sunil Grover Birthday) का आज जन्मदिन है। 3 जुलाई 1977 को हरियाणा के सिरसा में जन्मे सुनील ग्रोवर टाइगर श्रॉफ की ‘बागी’ समेत कई फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं। हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) की आई फिल्म भारत में भी ये नजर आए थे।

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover ) कपिल शर्मा शो के अलावा और भी कई सीरियल का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा कपिल शर्मा (Kapil Sharma) शो  में अपनी कॉमेडी से सबको लोटपोट किया है। इस शो में वो गुत्थी, मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी जैसे कई किरदार में नजर आए और हर रोल में लोगों को खूब एंटरटेन किया। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं इस शो के ऐसे ही 5 बेहतरीन पल जिसे हमेशा सुनील ग्रोवर की बेहतरीन कॉमेडी के लिए याद किया जाएगा।

1. सुल्तान के प्रमोशन के दौरान जब अनुष्का शर्मा और सलमान खान आए थे तब सुनील ग्रोवर का डांसिंग दीवा अवतार देखने मिला था। इसमें उनके डांस और कॉमेडी, दोनों ने लोगों को लोटपोट कर दिया।

2. रोमांटिक गाने के बादशाह अरिजीत सिंह को भी जो शर्माने पर मजबूर कर दे वो हैं रिंकू भाभी। शो में जब अरिजीत सिंह गेस्ट के तौर पर नजर आए थे तब रिंकू भाभी के किरदार में सुनील ग्रोवर ने जमकर लोगों को हंसाया था।

3. फिल्म डियर जिंदगी के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो पर शाहरुख खान जब आए थे तब सुनील ग्रोवर ने मशहूर गुलाटी के किरदार में लोगों को खूब गुदगुदाया था। उनका ये अंदाज आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

4. ऐश्वर्या राय के साथ मशहूर गुलाटी का रोमांस आज भी देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

5. कपिल शर्मा शो के ही रिंकू भाभी के किरदार में सुनील ग्रोवर ने एक गाना ‘मेरे पिया मुझे प्यार नहीं करते’ बनाया था। इसमें सुनील ग्रोवर का अंदाज देखकर आप भी ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

द कपिल शर्मा शो में आज भी सुनील ग्रोवर को मिस करते है कीकू शारदा, कॉमेडियन को लेकर कही ये बड़ी बात…

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें सुनील ग्रोवर ने सलमान खान की तारीफ़ में क्या कहा ?

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।