लोकसभा चुनाव 2019: एक्टर सुनील ग्रोवर ऐसी सरकार को देंगे वोट, जो मानेंगी उनकी ये शर्त

होली का त्योहार खत्म होते ही सुनील ग्रोवर ने ट्विटर पर एक ट्विट किया। अपने ट्विट उन्होंने लिखा कि होली खत्म! यार होली 1 साल में 3 दिन होनी चाहिए! जो भी पार्टी ये करने का वादा करेगी मेरा वोट उसी को जाएगा।

सुनील ग्रोवर ने 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर कही बात ( फोटो साभार -इंस्टाग्राम)

गुरुवार को होली का त्योहार मनाने में सभी लोग पूरी तरह से मगन होते हुए नजर आएं। इस मामले में हमारे टीवी सितारे भी पीछे नहीं रहें। एकता कपूर से लेकर विकास गुप्ता ने होली का त्योहार शानदार तरीके से मनाया। लेकिन होली का त्योहार खत्म होने का दुख सबसे ज्यादा कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर को हुआ है। खुद सुनील ग्रोवर ने इस बात का दुख अपने सोशल मीडिया के जरिए जताया है। साथ ही 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उसी सरकार को वोट देने की बात कही जो उनकी शर्त को मनाने के लिए तैयार होगी।

होली का त्योहार खत्म होते ही सुनील ग्रोवर ने ट्विटर पर एक ट्विट किया। अपने ट्विट उन्होंने लिखा कि होली खत्म! यार होली 1 साल में 3 दिन होनी चाहिए! जो भी पार्टी ये करने का वादा करेगी  मेरा वोट उसी को जाएगा। सुनील ग्रोवर इस वक्त अपनी फिल्म भारत और कपिल शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर सलमान खान के भाई और एक्टर सोहेल खान की पार्टी में पहुंचे थे। जहां दोनों ने एक दूसरे के साथ ज्यादा बातचीत नहीं की।

सोहेल खान की पार्टी में पहले तो सलमान कपिल शर्मा से मिले उसके बाद सुनील ग्रोवर से। कपिल शर्मा पार्टी से जल्द ही चल गए थे। यहां तक की दोनों कॉमेडियन एक दूसरे से अलग बैठे हुए थे। इसके अलावा सुनील ग्रोवर इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म भारत में बिजी है। फिल्म के प्रमोशन को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है कि सलमान खान सुनील ग्रोवर को कपिल शर्मा के शो में इसके लिए लेकर आएंगे।  ऐसे में सलमान खान की ये मेहनत रंग लाएगी या नहीं वो तो देखने वाली बात है। फिलहाल सलमान खान ही नहीं बल्कि दोनों के फैंस ये चाहते हैं कि दोनों कॉमेडियन फिर से साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएं।

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।