कपिल शर्मा के साथ फिर नजर आ सकते हैं सुनील ग्रोवर, सलमान खान ने निकला ये अनोखा जुगाड़

फिल्म भारत के प्रमोशन के लिए सलमान खान सुनील ग्रोवर को शो में आने के लिए मनाने में कामयाब रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर को वापस लाना चाहते हैं ताकि शो एक पायदान आगे बढ़ जाए।

सुनील ग्रोवर आएंगे द कपिल शर्मा शो में नजर ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

द कपिल शर्मा शो जब से शुरु हुआ है फैंस सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा को साथ देखना चाहते हैं। हाल ही में दोनों सलमान खान के भाई सोहेल खान की पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे, जिसके बाद से दोनों को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई थी। वहीं, अब ऐसी खबर आई हैं कि सलमान खान के साथ सुनील ग्रोवर भारत फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में नजर आ सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो सही में ये दोनों के फैंस के लिए एक बड़ी बात होगी।

दरअसल द एशियन एज की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म भारत के प्रमोशन के लिए सलमान खान सुनील ग्रोवर को शो में आने के लिए मनाने में कामयाब रहे हैं। एक सोर्स ने द एशियन एज को इस बात की जानकारी दी है कि सलमान द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर को वापस लाना चाहते हैं ताकि शो एक पायदान आगे बढ़ जाए। सलमान खान के साथ जो भी कोई काम करता है वो उन्हें किसी भी चीज के लिए माना नहीं कर पाता। ऐसे में सलमान खान सिर्फ सुनील ग्रोवर को भारत के प्रमोशन के लिए ही कपिल शर्मा शो में नहीं लाना चाहते बल्कि उन्हें फिर से इस शो का हिस्सा बनाना चाहते हैं।

सुनील और कपिल के बीच विवाद जिस तरह से चल रहा है, ऐसे में यह काम आसान नहीं लग रहा है। जहां कपिल सुनील को वापस लेने के लिए इच्छुक हैं, तो वहीं सुनील इस शो में वापस आने के लिए इच्छुक दिखाई नहीं दे रहे हैं। वहीं, आपको बताते चलें कि सोहेल खान की पार्टी में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने ज्यादा बातचीत नहीं की। यहां तक कि दोनों स्टार्स अलग-अलग जगह पर बैठे हुए भी नजर आएं। पार्टी में सलमान खान दोनों से एक-एक करके मिले। कुछ देर बाद कपिल शर्मा पार्टी छोड़कर चले गए थे।

यहां देखिए कपिल शर्मा से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।