सुपर डांसर 3 के सेट पर सुनील शेट्टी-शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने फिर बिखेरा फिल्म धड़कन का जादू, देखिए वीडियो

फिल्म धड़कन का वो सीन जिसमें शिल्पा शेट्टी अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुनील शेट्टी से मिलती हैं और उन्हें बताती है कि वो सिर्फ अक्षय कुमार से प्यार करती हैं।  इसी सीन को सुपर डांसर 3 के मंच पर फिर से अलग अंदाज में  रिक्रिएट करते हुए सुनील अपनी बात रखते हैं।

सपुर डांसर 3 के मंच पर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा- सुनील शेट्टी ( फोटो साभार- यूट्यूब ग्रैब)

डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 3 के अंदर एक बार फिल्म धड़कन का जादू देखने को मिला। दरअसल शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और सुनील शेट्टी फिर से फिल्म धड़कन के सीन को रिक्रिएट करते हुए शो में दिखाई दिए। जब दोनों एक साथ स्टेज पर आए तो वहां मौजूद सभी लोग खुशी के मारे झूम उठे। इस दौरान सवाल जवाब का भी सिलसिल दोनों के बीच चलता हुआ दिखाई दिया। जहां सुनील शेट्टी ने शिल्पा शेट्टी से कहा कि वो सिर्फ उनकी है। तो इस बात का मेजदार जवाब देते हुए शिल्पा शेट्टी कहती है कि वो सात जन्म तक सिर्फ राज की हैं।यहां उन्होंने अपने पति राज कुंद्रा का जिक्र किया।

फिल्म धड़कन का वो सीन जिसमें शिल्पा शेट्टी अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुनील शेट्टी से मिलती हैं और उन्हें बताती है कि वो सिर्फ अक्षय कुमार से प्यार करती हैं।  इसी सीन को सुपर डांसर 3 के मंच पर फिर से अलग अंदाज में  रिक्रिएट करते हुए सुनील कहते हैं कि अंजलि मैं तुम्हें भूल जाऊ ये हो नहीं सकता और तुम मुझे भूल जाओ ये मैं होने नहीं दूंगा। तुम मेरी हो लेकिन हमेशा राज की ही रहोगी। इस बात का जवाब देते हुए शिल्पा शेट्टी कहती हैं,’ तुम भी सुन लो देव। इस जन्म में तो क्या मैं अगले सात जन्मों तक के लिए राज की हो चुकी हूं।’ इसके बाद दोनों कलाकार जोर-जोर से हंसने लगते हैं। फिर बारी आती है दोनों के डांस की। शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी तुम दिल की धड़कन गाने पर डांस करते हैं।

यहां देखिए शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और सुनील शेट्टी का डांस

यहां हम आपको बताते चलें कि फिल्म धड़कन में सुनील शेट्टी ने देव, शिल्पा शेट्टी ने अंजलि और अक्षय कुमार ने राम का रोल निभाया था। वैसे टीवी टीआरपी लिस्ट में इस शो की पोजीशन के बारे में बात की जाए तो ये टॉप 5 में ही नजर आता है।

यहां देखिए शिल्पा शेट्टी से जुड़ा हुआ वीडियो…

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।