Khatron Ke Khiladi 10: स्टंट करती नजर आ सकती हैं एक्ट्रेस सुरभि चंदना, रोहित शेट्टी के शो में करेंगी एंट्री

सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) जल्द ही खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 (Khatron Ke Khiladi 10) में नजर सकती हैं। एक्ट्रेस रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो में स्टंट करती अपने फैंस को दिखाई दे सकती हैं। जानिए और भी क्या है खास।

सुरभि चंदना खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में आ सकती हैं नजर (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 (Khatron Ke Khiladi 10) के कंटेस्टेंट को लेकर कई तरह की चर्चा इस वक्त जोरों पर है। इसी बीच अब ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) के फैंस काफी खुश हो सकते हैं। शो में कंटेस्टेंट के तौर पर अब तक एक्टर करण पटेल(Karan Patel) , कविता कौशिक (Kavita Kaushik), पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee), कोरियोग्राफर धर्मेश येलांडे (Dharmesh Yelande) और कॉमेडियन बलराज स्याल (Balraj Syal) का नाम सामने आ रहा था। वहीं, अब कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस सुरभि चंदना भी इस शो का हिस्सा हो सकती है।

टेली चक्कर की एक खबर के मुताबिक एक्ट्रेस को खतरों के खिलाड़ी 10 वें (Khatron Ke Khiladi 10 Contestant) सीजन में भाग लेने के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि, खबर है कि सुरभि अपनी तारीखों पर काम करने की कोशिश कर रही हैं, क्योंकि वह स्टार प्लस पर अपने आने वाले शो, जो कि मेडिकल ड्रामा संजीवनी का रीमेक है उसकी शूटिंग में बिजी हैं। एक्ट्रेस अपने नए शो में नमित खन्ना के साथ नजर आने वाली हैं।

 इसके साथ ही एक रिपोर्ट के मुताबिक संजीवनी के रीमेक में सुरभि चंदना (Surbhi Chandna Look) एक मासूम, शर्मीली पंजाबी लड़की की भूमिका निभाएंगी, जोकि संजीवनी में यह साबित करने के लिए आएगी कि उसके माता-पिता निर्दोष हैं (किस मामले में वो निर्दोष हैं उसका अभी तक पता नहीं लग पाया है)। दूसरी ओर, नमित का एक सर्जन की भूमिका निभाने वाला हैं, जोकि जाहिर तौर पर काफी हैंडसम होंगे। सीरियल की शुरुआत में दोनों के रिश्ते की शुरूआत नफरत से होगी, लेकिन बाद में दोनों को प्यार हो जाएगा। आप सुरभि चंदना को अलग अवतार में देखने के तैयार है तो हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

यहां देखिए सुरभि चंदना से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।