दीपवीर के रिसेप्शन की तस्वीरें देख प्यार में मस्तानी हुई सुरभि चांदना, रखी अपने दिल की बात

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के रिसेप्शन की तस्वीरों ने सुरभि चांदना का दिल जीत लिया...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरों ने सभी का दिल जीत लिया। दोनों ने 14-15 नवंबर को शादी करने के बाद अपनी शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं, हाल ही में हुए उनके पहले रिसेप्शन ने सभी की ध्यान पूरी तरह से अपनी ओर खींच लिया। दोनों के बीच मौजूदा प्यार को देखकर इश्कबाज की एक्ट्रेस सुरभि चांदना   का दिल भी कहीं न कहीं प्यार की दुनिया में खो गया। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने  अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी।

इश्कबाज से सुरभि चांदना  उर्फ अन्निका शुक्रवार को दीपवीर के रिसेप्शन की तस्वीर देखने के बाद प्यार में पड़ गई। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए दी। सुरभि चांदना  के इंस्टा स्टोरी में बताया कि वो दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो को देखकर प्यार में पड़ गई। हर कोई रिसेप्शन में खूबसूरत नजर आ रहा था। सभी चीजों को देखने के बाद उनका दिल प्यार की वादियों में खो गया। आखिर हो भी क्यों न दीपवीर अपने रिसेप्शन में दिख ही इतने सुदंर रहे थे।

देखिए सुरभि चंदना का पोस्ट…

 

इसके साथ ही सीरियल इश्कबाज से सुरभि चांदना ने विदाई ले ली है| उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस बात का खुलासा अपने फैन्स के सामने किया है| सुरभि ने अपने पोस्ट में इस सीरियल में अन्निका के किरदार को पसंद करने वाले लोगों का आभारी व्यक्त किया है| उन्होंने बताया कि वो अनिका के किरदार को निभाने को बहुत मिस करने वाली है| ट्विटर पर अपनी बात करते हुए सुरभि बहुत ही इमोशनल हो गई थी।

सुरभि ने अपने ट्विटर पर तीन वीडियो पोस्ट किए थे जिसमें पहले में उन्होंने कहा कि वह दिल से इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया का धन्यवाद  करना चाहती क्योंकि उन्होंने मेरी तरफ से जवाब पाने का इतना इंतजार किया| तो अब ये खबर मैं बता ही देती हूँ कि मैं अब एक नई जर्नी की शुरुआत करने जा रही हूँ और इश्कबाज जो मेरे दिल के बहुत करीब है उससे विदा ले रही हूँ| मैंने जो भी इस सफर में पाया है चाहें वो आपका प्यार हो या फिर आपकी केयर आप ये हमेशा बनाये रखे| इसके साथ ही उन्होंने कई बातें भी कहीं।

देखिए सुरभि चांदना का  पोस्ट…

इस मुस्कान पर फिदा है कई लोग…

खूबसूरती में है सबसे जूदा…

 

 

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।