एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने लगाई हाफिद सईद को सपोर्ट करने वालों की क्लास, कहा- एक थप्पड़ में याद आ जाएगी औकात

विंग कमांडर अभिनंदन का वीडियो शेयर करते हुए मुनमुन दत्ता ने कहा कि उनके पास एक बंदूक थी। इसके बावजूद उन्होंने पाकिस्तानियों के खिलाफ कोई हिंसात्मक कदम नहीं उठाया। जोकि उनके सिद्धांतों को दर्शाता है।

मुनमुन दत्ता का करारा जवाब (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता इस वक्त काफी गुस्से में है। पाकिस्तानी सेना और उनके लोगों द्वारा उठाए गए हर कदम की वो कड़ी निंदा कर रही हैं। उन्होंने पाकिस्तान सेना की गिरफ्त में मौजूद भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन की तारीफ करते हुए कई बाते कही है। साथ ही मनमुन दत्ता ने हाफिज सईद का सर्पोट करने वाले लोगों की जबरदस्त क्लास लगाई है।

विंग कमांडर अभिनंदन का वीडियो शेयर करते हुए मुनमुन दत्ता ने कहा कि उनके पास एक बंदूक थी। इसके बावजूद उन्होंने पाकिस्तानियों के खिलाफ कोई हिंसात्मक कदम नहीं उठाया। जोकि उनके सिद्धांतों को दर्शाता है। इसके बजाय उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा झूठ बोला गया और फिर भी उन लोगों ने विंग कमांडर अभिनंदन को मारा।  इतना होने पर भी  बेशर्म पाकिस्तानी ट्रोलर्स उनके साथ अच्छा बर्ताव करने की बात कर रहे हैं।

यहां देखिए मुनमुन दत्ता के ट्वीट…

इस तरह लगाई ट्रोल की क्लास

भारतीय सेना को लेकर जताया देशप्रेम

आजाद कश्मीर मांगने वालों की लगाई क्लास

भारतीय सेना के नाम किया ये मैसेज

इसके साथ ही युद्ध न करने की बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि हम खुद युद्ध नहीं चाहते हैं। हमारे सैनिक आतंकवादियों के साथ लड़ाई लड़कर इसकी कीमत अपनी जिंदगी देकर चुकाते हैं। ऐसे में अपनी जमीन पर आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करें। भारत में घुसपैठ करने के लिए उन्हें भेजना बंद करें। हमारे सैनिकों को मारना बंद करेंगे तो युद्ध नहीं होगा। एक ट्रोलर ने भारतीय कमांडर के गिरफ्तार होने को लेकर भारत का मजाक उड़ाया था। उस ट्रोलर के ट्विट को रिट्विट करते हुए मुनमुन दत्ता ने उसी क्लास जबरदस्त तरीके से लगा दी।

साथ ही उन्होंने अपने एक ट्विट में लिखा,’ पाकिस्तानियों द्वारा आजाद कश्मीर की बात की जा रही है जो कि सबसे बड़ी पाखंडी बात है। जो अपनी बुरे टॉर्चर और बलूचिस्तान के लोगों की दर्दनाक हत्याओं को भूल रहा है। जो खुद को पाकिस्तान के चंगुल से मुक्त करना चाहता हैं। एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने अपने सभी ट्विट को भारतीय सेना के समर्पित बताया। ऐसा पहली बार नहीं जब मुनमुन दत्ता ने खुलकर अपनी बात रखी हो। इससे पहले भी कई मौके आए है जब मुनमुन ने कई बाते कही है।

यहां देखिए पाकिस्तान के खिलाफ सितारों का गुस्सा…

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।