तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए बुरी खबर, दिशा वकानी शो में दोबारा नहीं आएंगी नजर!

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दिशा वकानी ने उस वक्त ब्रेक जब वहां मां बनने वाली थी। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी की इसके बाद वो वापस लौटेंगी। शो के निर्माता ने उन्हे वापस लाने के लिए कई कोशिश की थी।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी

सब टीवी के फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखने वालों के लिए एक बुरी खबर है। दियाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी अब इस शो में दोबारा दिखाई नहीं देंगी। दिशा ने इस शो को अब अलविदा कह दिया है। शो के निर्माता ने उन्हे वापस लाने के लिए कई कोशिश की थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शो में आने से इनकार कर दिया। हाल ही में दिशा वकानी ने एक प्यारी से बेटी स्तुति को जन्म दिया था।

दरअसल खबर आई है शो में अब दिशा वकानी नजर नहीं आने वाली हैं। 2015 में उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर पांडिया के साथ शादी की थी। 2017 में दिशा वकानी ने एक बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद उन्होंने शो से गैप ले लिया था। इस शो से दिशा वकानी 10 साल से जुड़ी हुई थी। बाद में ऐसी खबरें आने लगी थी की दिशा ये शो छोड़ देगी जोकि सच निकली। इसके साथ कुछ दिन पहले इस तरह की खबरे आने लगी थी कि दिशा को वापस शो में लाने के लिए फीस बढ़ा दी  गई है। एक एपिसोड के लिए दिशा को 1.25 लाख रुपए मिलते थे, लेकिन बाद में निर्माता ने उसे 1.50 कर दिया था। फिलहाल इस शो को लेकर किसी भी तरह की अधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

इतना ही नहीं पहले ऐसा कहा जा रहा था कि दिशा वकानी के पति उनकी वापसी से खुश नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो चाहते थे कि  दिशा अपने बच्चे की परवरिश पर काम से पहले ध्यान दें, न की अभी सीरियल में वापस एंट्री करें। उनका यह मानना था कि यदि एक बार दिशा शो में वापसी कर लेंगी तो बच्चे पर ध्यान नहीं  दे पाएंगी।

आपको बताते चलें कि दिशा वकानी का जन्म 17 सितंबर, 1978 को अहमदाबाद में हुआ था। दिशा 2008 से तारक मेहता का उलटा चश्मा’ में काम कर रही हैं। इसके अलावा वे ‘खिचड़ी (2004)’ और इंस्टेंट ‘खिचड़ी (2005)’ में  भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। इतना ही नहीं वह टीवी के साथ-साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

यहां देखिए दिशा वकानी की तस्वीरें

ऐसे अपने शो को मिस करती हैं दिशा

यहां देखिए टीवी से जुड़ी हुई खबरें…

 

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।