Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: चमत्कारी अंगूठी ने बदली पोपट लाल की ज़िन्दगी, मैरिज ब्यूरो से आया कॉल

शो में एक दिलचस्प कहानी वाला एपिसोड टेलीकास्ट होने वाला है। इस बार गोकुल धाम में एक अलग ही मजा देखने को मिलेगा। दरअसल नट्टू काका और बाघा को एक ऐसी ही चमत्कारी अंगूठी मिली है जिसे लेकर दोनों बहुत उत्साहिक हो गए है

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की तस्वीर (फोटो : इंस्टाग्राम)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ हमेशा से अपने दर्शको को एंटरटेन करने में पीछे नहीं रहा है। शो के हर एपिसोड में कुछ ऐसा दिखाया जाता है जिसे देख कर दर्शक हसकर लोटपोट हो जाते है। यह एक ऐसा शो है जिसे लगभग हर घर में देखा जाता है।

शो में एक दिलचस्प कहानी वाला एपिसोड टेलीकास्ट होने वाला है। इस बार गोकुल धाम में एक अलग ही मजा देखने को मिलेगा। दरअसल नट्टू काका और बाघा को एक ऐसी ही चमत्कारी अंगूठी मिली है जिसे लेकर दोनों बहुत उत्साहिक हो गए है। चाचा-भतीजा दोनों इस चमत्कारी अंगूठी को लेकर गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स पर जाते है।

दूकान पर पहुंचते ही दोनों जेठा लाल को बतलाते है कि इस चमत्कारी अंगूठी से उनको बहुत फायदा होगा और कभी बुरा नहीं हो सकता है। यहां तक की बिज़नेस में भी जेठा लाल को खूब कामयाबी हासिल होगी। नट्टू काका और बाघा दोनों जेठा लाल को इस अंगूठी को खरीदने के लिए बोलते हैं। मगर जेठा लाल उनकी बातो पर विश्वास नहीं करते और उन्हें विश्वास दिलाने के लिए वो दोनों कई सारे प्रयोग करके दिखाते है।

बाघा पूरी तरह से अंगूठी के दीवाना हो गया है। तभी बागा को जेठा लाल की लंबे समय से अटकी पेमेंट मिल जाती है और उसे लगता है कि यह अंगूठी का चमत्कार है। बाघा की बात सुनकर पोपट लाल को बाघा की इस अंगूठी में दिलचस्पी पैदा होती है और वो बाघा को अपने घर बुलाता है, और टेलीमार्केटिंग कंपनी से एक अंगूठी ऑर्डर करवाता है।

पोपट लाल अंगूठी पहनकर बहुत खुश नजर आता है और तभी अचानक उसे मैरिज ब्यूरो से कॉल आ जाता है। अचानक से कॉल आना पोपट लाल को अंगूठी का चमत्कार लगता है। बस तभी पोपट लाल में मन में एक बार फिर से शादी की उम्मीद जग जाती है। अब देखना ये है क्या सच में चमत्कारी अंगूठी की मदद से पोपटलाल की शादी हो जाएगी। अब इसका पता तो शो देखने पर ही पता चलेगा।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: