Khatron Ke Khiladi 10: तेजस्वी प्रकाश ने इसलिए छोड़ा खतरों के खिलाड़ी, वजह जानकर दुखी हो सकते हैं फैंस

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने खतरों के खिलाड़ी 10 (Khatron Ke Khiladi 10) शो को छोड़ दिया है। ऐसा करने की पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है, जिसे जानने के बाद आपको भी काफी दुख होगा।

तेजस्वी प्रकाश ने इसलिए छोड़ा खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 (Khatron Ke Khiladi 10) जल्द ही लोगों के बीच आने वाला है। इस शो की शूटिंग फिलहाल बुल्गारिया में चल रही है। शो से जुड़ी हर एक जानकारी आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती है। हाल ही में ऐसी खबर आई है कि एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने ये शो छोड़ दिया है, जिसके पीछे की एक बड़ी वजह सामने आई है। दरअसल एक टास्क को करते वक्त एक्ट्रेस की आंख पर गंभीर चोट आई, जिसके चलते उन्हें ये शो छोड़ने पड़ा है।

स्पॉट ब्वॉय ई की एक खबर के मुताबिक एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash Khatron Ke Khiladi 10) एक टास्क को परफॉर्म कर रही थी, उस दौरान उनकी आंख पर गंभीर चोट आई। एक्ट्रेस को मेडिकल मदद के लिए तुंरत ले जाया गया। चोट काफी गंभीर थी, जिसके चलते उनके पास शो छोड़ने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा। वह फिलहाल भारत लौट आई हैं और अपनी चोट का इलाज कर रही हैं। वैसे ये बेहद ही दुख की बात की तेजस्वी को ये शो छोड़ने पड़ा। एक्ट्रेस शो में काफी अच्छा परफॉर्म कर रही थी, जिसके चलते ही वह टॉप 6 में पहुंच पाईं।

तेजस्वी के खतरों के खिलाड़ी 10 से बाहर जाने के बाद अब शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट करण पटेल, करिश्मा तन्ना, शिविन नारंग, बलराज सयाल और धर्मेश येलांडे बने हैं।  खतरों के खिलाड़ी 10 के कलाकार और क्रू टॉप 3 फाइनलिस्टों को खोजने के बाद वापस भारत के लिए उड़ान भरेंगे। आपको बतातें चलें कि रोहित शेट्टी के इस शो को बिग बॉस 13 के बाद ऑन एयर किया जाएगा। ऐसे में तब तक के लिए आप इस शो से जुड़ी जानकारी के लिए हिंदी रश से जुड़ी रहिए।

Khatron Ke Khiladi 10: ये है शो के टॉप 6 कंटेस्टेंट, लिस्ट में करिश्मा तन्ना समेत इन स्टार्स के नाम है शामिल

यहां देखिए खतरों के खिलाड़ी 10 से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।