बॉलीवुड फिल्मों से इंस्पायर हैं टीवी के ये फेमस सीरियल, नागिन से लेकर जोधा अकबर का नाम लिस्ट में शामिल

फिल्म विवाह 2016 में आई थी। इस फिल्म की सादगी ने लोगों को काफी प्रभावित किया था। फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी ने जिस तरह से प्यार की नई परिभाषा लोगों के बीच उतारी वो देखने लायक थी।

नगीना फिल्म की कॉपी है नागिन सीरियल ( फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हम में से ज्यादातर लोगों को यह लगता है कि सिर्फ बॉलीवुड की फिल्में हॉलीवुड या फिर साउथ फिल्मों की कॉपी होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि आपके कुछ पसंदीदा सीरियल ऐसे भी हैं जोकि बॉलीवुड की फिल्मों से प्रेरित होकर बने हैं या फिर उनकी कॉपी हैं। नहीं, तो चलिए हम आपको गिनवाते हैं उन सीरियल के नाम।

जमाई राजा से प्रेरणा लेकर बने सीरियल जमाई राजा और झिलमिल सितारों का आंगन होगा

जी टीवी का सीरियल जमाई राजा और सहारा वन का सीरियल झिलमिल सितारों का आंगन होगा लोगों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सीरियल में से एक था। ये दोनों ही सीरियल फिल्म जमाई राजा की कॉपी थे । जोकि 1990 में आई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, हेमा मालिनी और एक्टर अनिल कपूर थे। सीरियल जमाई राजा 2014 और झिलमिल सितारो का आंगन होगा 2012 में ऑन एयर हुआ था।

 


टीवी पर भी छाया जोधा अकबर का खुमार

फिल्म जोधा अकबर में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर ऋतिक रोशन की एक्टिंग का हर कोई दीवाना बना था। जिस तरह से फिल्म में जोधा और अकबर की कहानी को दिखाया गया था, वो सही में तारीफ के काबिल था। इसी चीज से प्रेरणा लेते हुए एकता कपूर एक जोधा अकबर नाम का शो लेकर आईं। उस शो मे परिधि शर्मा और रजत टोकस थे। रजत टोकस फिलहाल लोगों को नागिन 3 में नजर आ रहे हैं।

नगीना से हुआ नागिन

दर्शकों के बीच काफी वक्त से सबसे फेमस सीरियल के तौर पर नागिन छाया हुआ है। एकता कपूर का नागिन सीरियल फिल्म नगीना की कॉपी है। जोकि सन 1986 में आई थी। इस फिल्म में नागिन का किरदार एक्ट्रेस श्रीदेवी ने निभाया था, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद ही सीरियल नागिन 2015 में दर्शकों के बीच आया और अब इस सीरियल का तीसरा सीजन चल रहा है।

 


बाजीराव मस्तानी से हुए पेशवा बाजीराव

फिल्म बाजीराव मस्तानी जब पर्दे पर 2015 में आईं थी तो लोगों की जबरदस्त तारीफे बटोरी थी। इसके बाद 2017 में फिर से बाजीराव की कहानी को लोगों के बीच लगाया गया, लेकिन एक सीरियल के तौर पर। सीरियल का नाम था पेशाव बाजीराव, जिसमें काशीबाई और मस्तानी के साथ बाजीराव के शासनकाल को दिखाया गया था।

परदेस से परदेस में है मेरा दिल

फिल्म परदेस तो आप सभी को याद होगी। शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज, महिमा चौधरी की खूबसूरत के साथ-साथ फिल्म की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया था। खासकर तो ये दिल दीवाना गाने ने। इस फिल्म से प्रेरणा लेकर टेलीविजन की दुनिया में सीरियल परदेस मैं है मेरा दिल लाया गया। अर्जुन बिजलानी और दृष्टि धामी की जोड़ी को इस सीरियल में काफी पसंद किया गया।

विवाह करने के बाद आई बिदाई

फिल्म विवाह 2016 में आई थी। इस फिल्म की सादगी ने लोगों को काफी प्रभावित किया था। फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी ने जिस तरह से प्यार की नई परिभाषा लोगों के बीच उतारी वो देखने लायक थी। इस फिल्म की तरह सीरियल सपना बाबुल का बिदाई लोगों के बीच ऑन एयर किया गया। सबसे बड़ी बात तो यह की फिल्म और सीरियल दोनों में ही बाबू जी का किरदार आलोक नाथ ने निभाया था।

रब ने बना दी जोड़ी फिल्म से बना दो हंसों का जोड़ा

अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी 2008 में आई थी। इसके बाद 2010 में सीरियल दो हंसों का जोड़ा आया। एनडीटीवी पर ये सीरियल सिर्फ 6 महीने तक ही चल पाया।

बीवी नंबर वन से सीधा क्या हुआ तेरा वादा।

बीवी नंबर वन फिल्म सलमान खान की सबसे फेमस फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से प्रेरणा लेकर 2012 में एक सीरियल बनाया गया। सीरियल का नाम था क्या हुआ तेरा वादा। इस सीरियल में एक्ट्रेस मोना सिंह, पवन शंकर और मौली गांगुली थे। वहीं, 1999 में आई फिल्म बीवी नबंर वन में सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन थी।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।