द कपिल शर्मा शो में मिला सपना को दुल्हा, देखिए सिंगर दलेर मेहंदी ने किसी तरह की उनकी मदद

सोनी टीवी ने आने वाले एपिसोड से जुड़ा हुआ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सपना दलेर मेहंदी से कहती है,' मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं। मेरी एक रिक्यूएस्ट है आपसे। ये (मीका सिंह) बहुत अच्छे इंसान है इनके लिए कोई लड़की ढूंढों न।

सपना के साथ दलेर मेंहदी ( फोटो साभार- ट्विटर)

इस बार का वीकेंड जबरदस्त होने वाला है। ऐसे इसलिए क्योंकि कपिल शर्मा के शो में पंजाबी सिंगर धमाल मचाने वाले हैं। सिंगर दलेर मेहंदी, मीका सिंह, जसबीर जस्सी, हंस राज हंस द कपिल शर्मा शो में नजर आएंगे। इस दौरान खूब मस्ती मजाक तो होगी ही साथ सपना ( कृष्णा अभिषेक) को अपना दुल्हा भी मिला जाएगा। इसमें उनकी मदद दलेर मेहंदी करेंगे। वो सपना को मीका के साथ शादी करने के लिए कहेंगे।

सोनी टीवी ने आने वाले एपिसोड से जुड़ा हुआ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सपना दलेर मेहंदी से कहती है,’ मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं। मेरी एक रिक्यूएस्ट है आपसे। ये (मीका सिंह) बहुत अच्छे इंसान है इनके लिए कोई लड़की ढूंढों न।’ इसका जवाब देते हुए दलेर महेंदी कहते हैं,’ मैं सहीं बताऊं जब भी मैं आपको शो में देखता हूं न प्लीज मेरी रिक्यूएस्ट है मेरे भाई से शादी कर लो। ये सुनते ही शो में मौजूद सभी लोग और गेस्ट जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसके बाद सपना कहती है,’ क्या बात है मैं तो ऐसा ही ढूंढ रही थी जो चार दिन बाद छोड़े दे। बहुत अच्छा रहेगा।’ आपने लिए हो रही इन सभी बातों का आनंद उठाते हुए मीका सिंह क्या बात है कहते हुए नजर आते हैं।

यहां देखिए आने वाले एपिसोड़ की झलक…

वीडियो की शुरुआत में सभी सिंगर का स्वागत कपिल शर्मा करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान मीका सिंह अपना फेमस गाना चुम्मे की रात है गाते है। कपिल कहते है कि मीका सिंह के हिट गानों का हिसाब इस तरह से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 2016 में 4 गाने गाए, 2017 में 8 गाने, 2018 में 17 गाना गाए। पाजी आपके गानों की कैपिसिटी बढ़ रही है या फिर लोन की किश्ते। ये सुनते ही मीका जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसका जवाब देते हुए मीका कहते है कि मैं कई बार मैं कुछ शादी में फ्री में भी गाना गा देता हूं। ये सुनते ही कपिल शर्मा शर्माते हुए नजर आते हैं और मीका सिंह के गले लग जाते हैं।

यहां देखिए कपिल से जुड़ा हुआ वीडियो…

 

 

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।