द कपिल शर्मा शो 2 हाइलाइट्स: टोटल धमाल की टीम ने की जबरदस्त मस्ती, नवजोत सिंह सिद्धू ने रखी दिल की बात

कपिल शर्मा शो की वापसी पर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी दिल की बात रखी। उन्होंने कहा कि जब कपिल शर्मा का शो बंद हो गया था तो वह गुमसुम रहने लगे थे। इसके साथ ही अजय देवगन सपना को 1 करोड़ देते हुए नजर आएं।

कपिल शर्मा के साथ टोटल धमाल की टीम( साभार- ट्विटर)

इस बार शनिवार की रात द कपिल शर्मा शो में फिल्म टोटल धमाल की टीम पहुंची थी। अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित ने जहां अपने डांस परफॉर्मेंस से लोगों के दिलो की धड़कने बढ़ा दी थी। तो वहीं, अजय देवगन, रितेश देशमुख ने कपिल शर्मा के साथ मिलकर शो में चार चांद लगा दिए थे। शो के दौरान एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को लेकर कई बातें ऐसी खुलकर सामने आईं जिसके बारे में शायद ही कोई जानता होगा। साथ शो में सपना का किरदार निभाने वाले कृष्णा अभिषेक को अजय देवगन 1 करोड़ रुपए भी देते हुए नजर आएं।

जहां धक-धक करने लगा गाने पर माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने पऱफॉर्मेंस देकर सबको चौंका दिया। वहीं, माधुरी ने बताया कि एक दो तीन ही वो गाना जिसके चलते वो मोहिनी बनकर लोगों के बीच में फेमस हुई थी। माधुरी दीक्षित ने बताया कि एक बार कुछ फैंस ने उन्हें ’मोहिनी’ कहकर बुलाया और उनसे ऑटोग्राफ मांगा। उन्हें निराश नहीं करने के लिए माधुरी ने उन्हें एम के रूप में  ऑटोग्राफर दिया जो मोहिनी और माधुरी दोनों से जुड़ा हुआ था।

सपना को  मिले एक करोड़ रुपए

जैसा कि दर्शकों को पता होगा, सपना अपने सभी मेहमानों से एक करोड़ रुपए शो में मांगती रहती है। वह टोटल धमाल की टीम के साथ भी ऐसा ही करती नजर आई, लेकिन हौरानी वाली बात तो यह हुई कि अजय देवगन उन्हें  एक ब्रीफकेस देते हुए दिखाई दिए। लेकिन सपना की खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी क्योंकि बॉक्स नकली नोटों से भरा निकला। यानी सपना का फिर से एक करोड़ रूपए मिलने का सपना अधुरा रह गया।

माधुरी दीक्षित करती है इस बात पर गुस्सा

अनिल कपूर ने शो में बताया कि माधुरी दीक्षित को सबसे ज्यादा गुस्सा तब आता है जब उन्हें टाइम पर खाना नहीं मिलता। माधुरी दीक्षित को खाना बहुत पसंद है और यदि उन्हें टाइम पर लांच ब्रेक नहीं मिलता तो वह गुस्से में आ जाती हैं। अनिल कपूर की बात सुनते ही माधुरी दीक्षित शर्मा जाती है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने रखी दिल की बात

कपिल शर्मा शो की वापसी पर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी दिल की बात रखी। उन्होंने कहा कि जब कपिल शर्मा का शो बंद हो गया था तो वह गुमसुम रहने लगे थे। उसी तरह से जैसे लोग डिप्रेशन में चल जाते हैं। वह हमेशा ही यह गाया करते थे कि ‘इंतेहा हो गई इंतज़ार की।’ इस बात पर कपिल शर्मा उन्हें शुक्रियाद करते हुए नजर आए। कपिल ने कहा,’क्या आपकी पत्नी आपसे नहीं पूछती थी कि किसकी याद में तुम इतना दीवाने हो रहे हो ?

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें…

 

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।