द कपिल शर्मा शो में कलंक की स्टारकास्ट पर चढ़ा राजनीति का खुमार, वरुण धवन-आलिया भट्ट ने बताया चुनाव चिन्ह

बच्चा यादव की शो में जब एंट्री होती है तो वो अपनी भैस को लेकर स्टेज पर पहुंचते हैं। अपने जोक्स के पिटारों का इस्तेमाल करते हुए वो कलंक के सभी स्टार्स को खूब हंसाते हैं। वरुण से कहते है कि उनकी वजह से उनकी भैस काफी दुखी है

वरुण धवन और आलिया भट्ट का अलग अंदाज ( फोटो साभार - वायरल भयानी/मानव मंगलानी)

रविवार को दिखाए गए द कपिल शर्मा शो में कलंक की स्टार कास्ट की मस्ती जारी रही। शो में कपिल शर्मा ने एक्टर वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर के साथ-साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा संग मिलकर खूब मस्ती की। इसके साथ ही चुनावी माहौल का फायदा उठाते हुए कपिल ने फिल्म की स्टार कास्ट से राजनीति से जुड़े कुछ सवाल तक पूछ डाले, लेकिन थोड़े मजाकिया अंदाज में। वहीं, बच्चा यादव ने अपने जोक्स के पिटारे से लोगों के साथ-साथ सितारों का भी खूब एंंटरटेनमेंट किया।

सबसे पहले शो की शुरुआत होती है कि कपिल शर्मा की मजेदार कॉमेडी से। एग्जाम और स्कूल लाइफ से जुड़ी हर एक छोटी-छोटी चीज पर कपिल शर्मा दर्शकों के बीच अपनी बात रखते हुए नजर आते हैं। इसके बाद बारी आती है स्टेज पर कलंक की स्टार कास्ट को बुलाने की। सभी कलाकार अपनी फिल्म के गाने पर डांस करते हुए स्टेज तक पहुंचते हैं।

कपिल शर्मा सभी सितारों से पूछते है कि क्या उन्हें रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों के रेट पता है। फिर क्या कपिल शर्मा चारों स्टार्स से एक-एक करके चीजे के रेट पूछते जाते हैं जिसमें सोनाक्षी सिन्हा जीत जाती है। बाद में सभी कलाकारों के साथ मिलकर कपिल शर्मा टायर चलाने वाला गेम खेलते हुए नजर आते हैं। इस गेम में आदित्य रॉय कपूर जीतते हैं।

वरुण धवन ने बताया अपना चुनावी चिन्ह

कपिल शर्मा इसके साथ इन दिनों चल रहे चुनाव को लेकर बात करते हुए नजर आते हैं। कपिल सभी लोगों को अपने शो के माध्यम से वोट देने की सलाह देते हुए नजर आते हैं। कपिल कलंक के स्टार्स से पूछते है कि यदि वो चुनाव लड़ते तो उनके चुनावी चिन्ह क्या होते? इस पर मेजदार जवाब देते हुए वरुण धवन कहते है कि मेरा चुनावी चिन्ह कच्छा होगा। क्योंकि वो सबकी इज्जत बचाता है।

आदित्य रॉय कपूर कहते है कि उनका चुनावी चिन्ह जैकेट होता। आलिया ने कहा कि वो थाली को अपना चुनावी चिन्ह बनाएंगी। क्योंकि राजनीति में हर तरफ चम्मचे ही हैं। इसके बाद आखिर में सोनाक्षी सिन्हा कहती है कि वो चुप रहने वाले साइन को अपना चुनावी चिन्ह बनाएंगी।

बच्चा यादव के अजीबो-गरीब जोक्स

बच्चा यादव की शो में जब एंट्री होती है तो वो अपनी भैस को लेकर स्टेज पर पहुंचते हैं। अपने जोक्स के पिटारों का इस्तेमाल करते हुए वो कलंक के सभी स्टार्स को खूब हंसाते हैं। बच्चा यादव, वरुण से कहते है कि उनकी वजह से उनकी भैस काफी दुखी है। इसकी वजह बताते हुए बच्चा यादव कहते है कि फिल्म में अर्जुन कपूर ने जिस सांड को मारा था वो उनकी भैस का ब्वॉयफ्रेंड।

इसी की वजह से वो काफी दुखी है। बाद में वरुण रैप करके बच्चा यादव की भैसा को मनाने में जुट जाते हैं। फिर बारी आती है शो में के भईल करोड़पति गेम की जिसमें कलंक की स्टार कास्ट हिस्सा लेती है। खूब हंसी मजाक के बीच राजेश अरोड़ा, सपना और तितली यादव लोगों का खूब एंटरटेनमेंट करती है।

यहां देखिए कपिल शर्मा से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।