द कपिल शर्मा शो हाइलाइट्स: सुपर डांसर 3 के जजों ने शो में मचाया धमाल, गीता कपूर-राजेश अरोड़ा का दिखा रोमांस

कपिल शर्मा शो की शुरुआत कपिल शर्मा नहीं बल्कि भारती सिंह करती हुई नजर आईं। उन्होंने सुपर डांसर 3 के जजों का स्वागत शो में किया। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर के अलावा अनुराग बासू को लेकर भी शियारी की।

कपिल शर्मा के साथ गीता कपूर (ट्विटर)

द कपिल शर्मा शो 2 में रविवार की रात सुपर डांसर 3 के जज शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बासु पहुंचे थे। इस दौरान कपिल शर्मा के साथ सुपर डांसर 3 के जजों ने खूब धमाल किया। जहां कपिल शर्मा ने गीता कपूर के लिए अपने शो में स्वंयवर रचाया। तो वहीं, एक सवाल के सामने कपिल शर्मा की बोलती बंद होती हुई नजर आई और वो शर्माते हुए टमाटर की तरह लाल हो गए। इसके साथ ही शो में सुपर डांसर 3 के कंस्टेंट ने अपनी परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। राजेश अरोड़ा के आने से भी शो में चार चांद भी लगते हुए भी दिखाई दिए।

कपिल शर्मा शो की शुरुआत कपिल नहीं बल्कि भारती सिंह करती हुई नजर आईं। उन्होंने सुपर डांसर 3 के जजों का स्वागत शो में किया। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर के अलावा अनुराग बासू को लेकर भी शियारी की। बाद में कपिल शर्मा की शो में एंट्री होती है और वो भारती सिंह का मजाक बनाते हुए नजर आते हैं। कपिल शर्मा शो में शिल्पा शेट्टी से पूछते हैं कि वो उनकी शादी में क्यों नहीं आई थी? इसका जवाब देते हुए शिल्पा शेट्टी कहती है वो लंदन में थी इसलिए नहीं आ पाई। कपिल कहते हैं कि हमारी शादी भी अंधेरी में होती है और ये पैसें वाले लोग है बिना काम के भी लंदन चल जाते हैं। ये सुनते ही सभी जोर-जोर से हसंने लगते हैं।

अनुराग बासु का मजाकिया अंदाज

कपिल शर्मा, शिल्पा शेट्टी के ब्रोच के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं वो उसे टाइगर कहते है। इतने में शिल्पा कहती है कि ये टाइगर नहीं तेंदुआ है, जिसको लेकर सभी लोग हंसने लग जाते हैं। कपिल सुपर डांसर 3 के बारे में जजों से पूछते हुए भी दिखाई देते हैं। गीता और शिल्पा बताती हैं कि जिस हिसाब से शो में परफॉर्मेंस होती है उसे देखकर वह डर भी जाती हैं यहां तक की कभी कभार वो ये भी सोचते है कि इन परफॉर्मेंस पर उन्हें क्या कमेंट करना चाहिए। इस दौरान अनुराग बासु का बहुत ही फनी जवाब आता है। वो कहते हैं कि मैं कभी किसी की परफॉर्मेंस को बेकार नहीं बताता क्योंकि यदि कंटेस्टेंट ने उन्हें कुछ दिखाने के लिए कह दिया तो वो क्यों करेंगे। ये सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से ठहके लगाना शुरु कर देते हैं।

गीता कपूर के लिए कपिल ने ढुंढा लड़का

सुमोना चक्रवर्ती शो के अंदर कपिल के साथ फ्लर्ट करती हुई दिखाई देती हैं और कपिल उनका मजाक बनाते हुए। रोशेल राव और सुमोना चक्रवर्ती दोनों के बीच में डांस कॉम्पिटिशन भी होता है। वहीं, शो के अंदर गीता कपूर की शादी के लिए कपिल लड़का ढुंढते हुए भी नजर आते हैं। ऑडिंयस में बैठे कुछ लोग गीता को इम्प्रेस करने की भी कोशिश करते  हैं। कोई उनके लिए गाना गाता है तो कोई डांस करता हुआ है, लेकिन गीता गाना गाने वाले लड़के को फोन गिफ्ट के तौर पर देती हैं। कपिल शर्मा से गीता कपूर पापा बनने वाली बात पर सवाल करती हैं, जिसे सुनकर कपिल कुछ देर के लिए चुप हो जाते हैं और फिर शर्मा जाते हैं।

बात की खाल पार्ट में राजेश अरोड़ा का धमाल

इसके बाद आता है कीकू शारदा यानी बच्चा यादव का बात की खाल वाला पार्ट। इस दौरान एक टीम में होते है सुपर डांसर के तीनों जज। तो दूसरी टीम में होते हैं कपिल शर्मा ( जो कि राजेश अरोड़ा बनकर पहुंचे होते है, तितली यादव यानी भारती और रोशेल राव। बात की खाल का मुद्दा होता है सेल्फी। मुद्दे पर बात करने की बजाए राजेश अरोड़ा गीता कपूर और शिल्पा शेट्टी के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं गीता कपूर भी राजेश अरोड़ा के साथ फ्लर्ट करने लग जाती हैं। वहीं, इसी बीच भारती सिंह अपना ‘बारी बरसी सेशन’ शुरु कर देती है, जिसे हर कोई एंजॉय करता हुआ नजर आता है। वहीं, इस पार्ट में गीता कपूर, बच्चा यादव, तितली यादव मोटे लोगों पर चल रही बात में एक दूसरे के साथ दिखाई देते हैं।  यानी कुल मिलकर कपिल का इस बार का भी शो जबरदस्त ही रहा, जिसे दर्शकों ने खूब एंजॉय किया।

यहां देखिए कपिल शर्मा के शो से जुड़े हुए पोस्ट

बाल की खाल में दिखा ऐसा कुछ नजारा

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी हुई खबरें

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।