द कपिल शर्मा शो में ‘खामोश’ हुए शत्रुघ्न सिन्हा, शादी पर पत्नी पूनम सिन्हा का बड़ा खुलासा

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में इस बार एक्टर शत्रुघन सिन्हा (Shatrughan Sinha) आने वाले हैं। शो में इस बार कपिल (Kapil) उन्हें हसाएंगे नहीं बल्कि उनसे एक सवाल करेंगे।

कपिल शर्मा के शो में शत्रुघन सिन्हा और पूनम सिन्हा

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने टीवी की दुनिया में धमाकेदार एंट्री की है। सोनी टीवी (Sony TV) पर उनके द कपिल शर्मा शो सीजन 2 (The Kapil Sharma Show 2) को लोगो का काफी पसंद कर रहे हैं। सबसे पहले शो में जहां सिंबा की स्टार कास्ट आई तो वहीं लास्ट टाइम खान भाईयों को शो में देखाया गया था। लेकिन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में इस बार एक्टर शत्रुघन सिन्हा (Shatrughan Sinha) आने वाले हैं। शो में इस बार कपिल (Kapil) उन्हें हसाएंगे नहीं बल्कि उनसे एक सवाल करेंगे। वो सवाल इतना मजेदार की शत्रुघन सिन्हा खुद हंसने लगेंगे। यहां तक की उनकी पत्नी पूनम सिंह ने शत्रुघन सिन्हा की बोलती बंद कर दी। शो के कुछ झलक सोनी टीवी द्वारा शेयर की गई है।

सोनी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कपिल शर्मा शत्रुघन सिन्हा से सवाल करते हुए नजर आते हैं। कपिल कहते है,’ शित्रु जी की 1971 में मूवी दोस्त और दुश्मन। 1977 में आई जानी दुश्मन, 1983 में आई दौलत के दुश्मन, 1984 में आई मेरा दोस्त मेरा दुश्मन, 1987 में आई इंसानियत के दुश्मन। तो सर ये फिल्मों के नाम ऐसे थे की आप नाम शित्रु है तो इसलिए हर जगह इन्होंने दुश्मन डाल दिया। ये सुनते ही शत्रुघन सिन्हा हंसने लगे।

वहीं, हाल ही में कपिल शर्मा के शो से जुड़ा एक और वीडियो सोनी टीवी ने शेयर किया। वीडियो में इस बार उनके साथ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा नजर आईं। वीडियो में दिखाया जाता है कि जिन से लोग खामोश हो जाते हैं वो अपनी पत्नी के सामने चुप बैठे होंगे। शत्रुघन ने कहा,’ लोग हमे देखकर बोलते है हम कितने खुशहाल शादीशुदा जोड़ी है। लेकिन मेरा मानना है कि या तो मर्द शादीशुदा हो सकता है या फिर खुश हो सकता है। इसी पर उनकी पत्नी पूनम कहती है आप शादीशुद रहिए मैं खुश रहूंगी।

यहां देखिए टीवी से जुड़ी खबरें…

यहां देखिए कपिल शर्मा के पोस्ट…

यह देखिए कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।