द कपिल शर्मा शो में दिखेगी फिल्म टोटल धमाल की टीम, लोगों के दिलों को धड़काने आ रही हैं माधुरी दीक्षित

कपिल शर्मा का शो इस बार भी लोगों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार है। आखिर हो भी क्यों न शो में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर जो आने वाले हैं। दोनों की डांस परफॉर्मेंस तो सभी का दिल जीत लेगी।

अनिल कपूर के साथ माधुरी दीक्षित ( साभार- इंस्टाग्राम)

द कपिल शर्मा शो सीजन 2 को देखकर इस बार सभी के दिलों की धड़कने बढ़ने वाली हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कपिल शर्मा के शो में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और अनिल कूपर आने वाले हैं। दोनों स्टार्स अपनी आने वाली फिल्म टोटल धमाल के प्रामोशन के लिए आएंगे। दोनों इस शो में अपनी फिल्म बेटा के गाने धक धक करने लगा पर कदम थिरकते हुए दिखाई देंगे। वहीं, कपिल इस पूरे मोमेंट को एंजॉय करेंगे।

कपिल शर्मा ने शो के आने वाले एपिसोड से जुड़ा हुआ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर एक दूसरे के साथ डांस करते हुए नजर आएंगे। कपिल शर्मा के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोग दोनों का डांस एंजॉय करेंगे। बाद में कपिल माधुरी से पूछेंगे कि अठारह फिल्मे हो गई है आपकी? जिसके जवाब में माधुरी सिर हिलाती हुई नजर आएंगी। इसके बाद अनिल कपूर और उनकी ओर इशारा करते हुए कपिल कहेंगे फिल्में भी बलिक हो गई है, लेकिन आप लोग वहीं के वहीं है। ये बात सुनते ही दोनों स्टार्स हंसते हंसते पागल हो जाएंगे।

यहां देखिए माधुरी और अनिल कपूर से जुड़ा हुआ वीडियो

आपको बता दें कि कपिल शर्मा के शो में इस बार गल्ली बॉय की स्टार कास्ट पहुंची थी। शो में एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी सिंगिंग से पूरा समां बांध दिया था। शो में दोनों स्टार्स अपने बचपन की यादों को ताज करते हुए नजर आएं। आलिया भट्ट ने  बताया कि वो करिश्मा कपूर की कितनी बड़ी फैन थी। यहां तक की शो के दौरान कपिल शर्मा  फनी बॉय भी बने थे, जिसको लेकर आलिया भट्ट ने खूब मजाक उड़ाया था। आलिया भट्ट ने ये भी बताया कि लोगों  ने उनका नंबर आलू के नाम से सेव किया हुआ। यानी कुलमिलकर कपिल शर्मा शो का पिछला एपिसोड बेहद ही शानदार रहा।

यहां देखिए कपिल शर्मा के शो से जुड़े हुए पोस्ट

मस्ती भर हो जाता है माहौल

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।