द कपिल शर्मा शो में प्रियंका चोपड़ा ने किए कई खुलासे, बताया- शादी के वक्त निक ने कैसे संभाला था सारा काम

द कपिल शर्मा शो में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से निक ने अपने शादी में जमकर काम किया।

द कपिल शर्मा शो में पहुंची प्रियंका चोपड़ा (फोटो साभार-गूगल)

द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में इस बार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। शो में खूब मस्ती और धमाल हुआ। शो में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी और निक जोनस (Nick Jonas) की हुई शादी के बारे में कई खुलासे किए। एक्ट्रेस ने बताया कि निक जोनस और उनके परिवार ने शादी की तैयारियों में कैसे मदद की थी। यहां तक की निक ने गैस सिलेंडर लाने तक का काम भी किया था।

द कपिल शर्मा शो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Nick Jonas) ने पिछले साल अपनी जोधपुर में हुई शादी को लेकर कई बातों का खुलासा किया। एक्ट्रेस नेबताया कि शादी के कुछ वक्त पहले तक वो फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग में बिजी थी, लेकिन उनके पति निक जोनस का परिवार 10 दिन पहले ही शादी की तैयारी के लिए जोधपुर पहुंच गया था। इस दौरान निक के साथ-साथ उनके पूरे परिवार ने शादी की तैयारियो में काफी मदद कराई। यहां तक की खुद निक ने गैस सिलेंडर लाने तक का काम किया था।

इतना ही जयमाला के वक्त हुए एक वाक्या को याद करते हुए प्रियंका ने बताया कि जब जयमाल के वक्त मेरे भाई ने मुझे स्टेज पर उठाया था तो जोनस परिवार को लगा कि झगड़ा हो गया और उन्हें भी कुछ ऐसा ही करना चाहिए। ऐसे में उन्होंने भी निक को उठा लिया और आगे की ओर धकेलने लगे। इसके अलावा कपिल शर्मा शो में प्रियंका चोपड़ा ने भी बताया कि सब उन्हें प्यार से मिट्टू क्यों बुलाते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ही नहीं पूरी फैमली है क्रिकेट की दीवानी, PC ने किया अपने फेवरेट क्रिकेटर के नाम का खुलासा

यहां देखिए प्रियंका और निकी की शादी का वीडियो…

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।