फोर्ब्स लिस्ट 100 में नाम शामिल पर खुशी से झूम उठी दिव्यांका त्रिपाठी, कहा- मेरे लिए गर्व की बात

फोर्ब्स लिस्ट 100 (Forbes List 100) में शामिल होने के बाद एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ( Divyanka Tripathi) की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। इस लिस्ट में शामिल होना दिव्यांका के लिए एक सरप्राइज की तरह था।

खूबसूरत दिव्यांका त्रिपाठी

फोर्ब्स लिस्ट 100 (Forbes List 100) में शामिल होने के बाद एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ( Divyanka Tripathi) की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। इस लिस्ट में शामिल होना दिव्यांका के लिए एक सरप्राइज की तरह था। इस अनुभव के बारे में खुद दिव्यांका ( Divyanka Tripathi ) ने जिक्र किया। फोर्ब्स लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी 94 रन पर आई थी। दिव्यांका एकमात्र ऐसी टीवी अभिनेत्री बनी जो इस लिस्ट में शामिल हुई जिन पर हमें गर्व होना चाहिए।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी मन की बात रखते हुए कहा,’ ये एक गर्व की बात है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस लिस्ट का हिस्सा बनाऊंगी। मैंने सिर्फ अपने काम पर ध्यान दिया लेकिन ये मेरे लिए शॉकिंग रहा। इसके साथ ही उन्होंने उस वक्त को भी याद किया जब उनके पास कोई काम नहीं था और कैसे करके उन्होंने इस मंजिल को हासिल किया।

वहीं, फोर्ब्स लिस्ट 100 में कॉमेडियन भारती सिंह, करण कुंद्रा, सुनील ग्रोवर, अली असगर, राम कपूर, कृष्ण अभिषेक के नाम भी शामिल है। इस लिस्ट में भारती 74 वें स्थान पर बाकी टेलीविजन परसनेलिटियों से कई आगे निकल गई हैं यहां तक कि सोनम कपूर भी उनसे पीछे रह गई हैं। इस लिस्ट में सुनील ग्रोवर 82 नंबर पर है, 84 नंबर पर करण कुंद्रा , 86 पर कृष्ण, 91 पर राम कपूर, तो वहीं 92 पर अली असगर बने हुए हैं।

आपको बताते चलें कि  फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी (2018) 100 लिस्ट की रैंकिंग एंटरटेनमेंट की दुनिया में सितारों की अनुमानित कमाई के आधार पर की जाती है। इसके लिए विचाराधीन अवधि 1 अक्टूबर, 2017 से 30 सितंबर, 2018 तक होती है। दरअसल, टॉप 100 सेलिब्रिटी की कुल आय 3,140.25 करोड़ रुपये है, जिसका 8.06 प्रतिशत (253.25 करोड़) अकेले सलमान खान की कमाई है। इसके साथ ही दूसरे नंबर पर क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हैं।

आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी का सीरियल ये है मोहब्बते अगले साल 2019 में ऑफ एयर होने जा रहा है। ऐसे में इस सीरियल को उनके फैंस काफी मिस करने वाले हैं। लेकिन वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि ये है मोहब्बतें का सीकेंड सीजन भी लाने की तैयारी की जा रही है।

यहां देखिए दिव्यांका त्रिपाठी से जुड़ी खबरें…

यहां देखिए दिव्यांका त्रिपाठी की खूबसूरत तस्वीरें…

दिव्यांका की इन अदाओं पर है सब फिदा…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।