TRENDING NEWS: इश्कबाज से लेकर खतरों के खिलाड़ी तक, TV की Top 5 खबरें

आज की खास ख़बरों में देखिये टीवी की टॉप 5 खबरें!

आज की खास ख़बरों में देखिये टीवी की टॉप 5 खबरें!

‘खतरों के खिलाड़ी 9’ का इंतज़ार हुआ खत्म, इस दिन से टीवी पर आएगा ये शो- टीवी का एंडवंचरेश शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का इंतज़ार हर फैंस को रहता है| हर साल ये शो सितम्बर के महीने में लांच कर दिया जाता है हालाँकि इस बार बिग बॉस को जल्दी से लांच कर दिया गया और खतरों के खिलाडी को नए साल की शुरुआत में लाने की बात कही गयी| तो अब फैंस का ये वेट ओवर हो चूका है और खतरों के खिलाड़ी का नवां सीजन 5 जनवरी, 2019 को लॉन्च किया जा रहा है| क्या आप इस सीज़न को देखने के लिए एक्साइटेड है? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

इश्कबाज़ में नहीं दिखेंगी सुरभि चांदना, जल्द लेंगी सीरियल से विदाई

सीरियल इश्क़बाज़ में जल्द ही आपकी फेवरेट अनिका की विदाई होने वाली है | जी हाँ! दरअसल दिसंबर तक इस सीरियल में लिप आने वाला है| ऐसे में इस शो की प्रोड्यूसर गुल खान ने पिंकविला को बताया कि दिसंबर तक शो की कहानी में कई बड़े बदलाव किये जाएगे| ऐसे में टीवी सीरियल ‘इश्कबाज’ की कहानी को सालो आगे बढ़ा दिया जाएगा| ऐसे में मेकर्स चाहते थे कि शो में बच्चे का ट्रैक लाया जाए| हालाँकि सुरभि चांदना इस बात से कम्फर्टेबल नहीं थी| इसलिए उन्होंने इस सीरियल को छोड़ने का फैसला किया था|

भाभी जी घर पर हैं की ‘अनीता भाभी’ यानी सौम्या टंडन ने फोटोशूट में दिखाया बेबी बंप

भाभी जी घर पर हैं‘ की एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने अभी हाल में ही सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंट होने की बात अपने फैंस के साथ शेयर की थी| अब उन अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक लेटेस्ट फोटोशूट शेयर की है| जिसमें उनका बेबी बम्प साफ़ नज़र आ रहा है| सौम्या टंडन के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ़ नज़र आ रहा है| आपको कैसा लगा उनका ये लुक? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

दिव्या अग्रवाल के खिलाफ प्रियांक शर्मा के सपॉर्ट में आईं हिना खान

प्रियांक शर्मा और दिव्या अग्रवाल का झगड़ा बिग बॉस से शुरू हुआ था हालाँकि एक साल गुज़रने के बाद भी इनके बीच की ये दुश्मनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही| कभी दिव्या तो कभी प्रियांक खुद एक दूसरे पर ऐसा कमेंट कर दे रहे है जो उन्हें सुर्खियॉं में बनाये हुए हैं| हाल में ही दिव्या अग्रवाल ने प्रियांक शर्मा को बायसेक्सुअल कह कर बुलाया था जिसपर प्रियांक ने जवाब देते हुए एक ओपन लेटर लिखा था| अब दिव्या वाले मामले में प्रियांक शर्मा को हिना खान का साथ मिला है| हिना खान ने प्रियांक का साथ देते हुए एक इंटरव्यू में कहा कि मैं इसमें प्रियांक शर्मा के साथ खड़ी हूँ क्योंकि वो बहुत ही साफ़ दिल का है| वेल हिना खान ने तो प्रियांक का साथ दे दिया है लेकिन इस पूरे मामले में आप किसके साथ हैं? नीचे हमें कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

‘नागिन 3’ की ऐक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने एकता कपूर से की कट्टी? ये रही वजह

टीवी में दोस्ती की बात करें तो अनीता हसनंदानी और एकता कपूर की दोस्ती के बारे में सभी जानते है| लेकिन हाल में ही कुछ ऐसा हुआ कि अनीता हसनंदानी ने एकता कपूर से कट्टी कर ली| अब आखिर ऐसी क्या बात हो गयी? चलिए आपको बताते हैं| दरसअसल एकता कपूर ने अनीता के साथ अपनी एक फोटो शेयर की| इसपर अनीता ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे पता था कि तुम यही वाली तस्वीर शेयर करोगी…कट्टी’। हालांकि एकता कपूर ने इसे हलके में लेते हुए एक हंसता हुआ रिऐक्शन दिया। सोशल मीडिया पर इस तरह दोनों की नोंक-झोंक से ये बात तो साफ़ है कि दोनों की दोस्ती कितनी अच्छी है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।