TRENDING NEWS: इस पॉपुलर टीवी सेट पर लगी आग , युविका और प्रिंस की शादी की डेट का खुलासा

टीवी की ट्रेंडिंग न्यूज़ से लेकर , यहां जानिए टीवी की खास खबरें

टीवी की ट्रेंडिंग न्यूज़ से लेकर , यहां जानिए टीवी की खास खबरें

सिलसिला बदलते रिश्तों का: कुणाल को राजदीप ने नहीं किया है किडनैप : टीवी शो ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ में अब एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है| एक्सट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित इस शो में दिखाया गया है कि कैसे शादीशुदा जोड़े के बीच एक दूसरी औरत आ जाती है| बता दें शो में कुणाल की पत्नी मौली को नंदिनी के साथ उसके रिश्ते की भनक लग जाती है| जिसके बाद वो नंदिनी से अपना रिश्ता तोड़ देती है| वहीँ कुणाल भी घर छोड़ देता है| हालाँकि बाद में सभी इस बात से हैरान हो जाते आखिर कुणाल कहां गया? बहुत से लोग इस बात का अंदाज़ा लगाते कि शायद राजदीप ने कुणाल को कैद कर लिया है लेकिन ये बात सही साबित नहीं होती| दरअसल कुणाल का एक्सीडेंट हो गया है| जिसके बाद नंदिनी उसका ख्याल रखती है | वहीँ मौली भी पहुँच जाती है और देखती है कि नंदिनी कुणाल से बहुत प्यार करती है|

ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा और सुवर्णा का जबरदस्त डांस

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा और सुवर्णा ने हाल में ही ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट से बप्पा की विदाई की| बता दें ये रिश्ता क्या कहलाता है शो की यूनिट गणपत्ति बप्पा का धूमधाम से हर साल स्वागत करती है| वहीं उनकी विदाई भी खास रहती है| 9 दिन उन्होंने गणपत्ति बप्पा की सेवा की और हाल में ही उनका विसर्जन धूमधाम से किया। ऐसे में टीवी शो में सास-बहू का किरदार निभा रही पारुल और शिवांगी जोशी का दमदार डांस देखने को मिला| दोनों को इस दौरान ट्रेडिशनल अंदाज़ में देखा गया था|

इस पॉपुलर टीवी सेट पर लगी आग

हाल में ही एक टीवी सीरियल के सेट पर आग लग गयी| बता दें राधाकृष्ण नाम के शो के सेट पर में भारी आग लग गई है। शो का सेट गुजरात के उमरगाँव के गोहन जिले में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सोर्स का कहना था “एक शॉर्ट सर्किट के कारण, सेट पर एक बड़ी आग फैल गई। आग सीरियल के वृंदावन भाग में लग गई। लेकिन अच्छी बात ये है कि हर कोई सुरक्षित है और इस तरह की कोई चोट नहीं लगी है। बता दें ये सेट महंगे सेट्स में से एक है| ऐसे में इस आग से मेकर्स को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है|

हिना के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने किया गणपति दर्शन

टीवी की फेवरेट एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को हाल में ही उनके पति के साथ लाल बाग़ के राजा के दर्शन करते हुए देखा गया| बता दें वो काफी समय से स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें में नज़र आ रही है|

वो अपने इस किरदार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही हालाँकि इसके अलावा जल्द ही वो एकता कपूर की वेब सीरीज शेफ में भी नज़र आने वाली हैं| यहाँ तक कि उन्होंने अपने वेब सीरीज़ की शूटिंग शुरू कर ली है| वेल क्या आप दिव्यांका को नए रोल में देखने के लिए एक्साइटेड हैं?

प्रिंस और युविका की शादी की डेट का खुलासा

‘बिग बॉस 9’ की कंटेस्टेंट रह चुकी प्रिंस-युविका का प्यार किसी से नहीं छिपा है| दोनों ने इस साल की शुरुआत में सगाई कर ली थी और अब दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया है| दोनों काफी वक़्त से लिव-इन में रह रहे थे| अब इस कपल ने शादी करने का फैसला कर लिया है| दोनों की शादी की डेट भी अब कंफर्म हो गई है| जी हाँ! अक्टूबर में 12 तारीख को दोनों सात फेरे लेने जा रहे हैं| उनकी शादी कही और नहीं बल्कि मुंबई में होगी| इनकी शादी पंजाबी रीति-रिवाज के साथ होने जा रही है| इनकी शादी का सेलिब्रेशन 10 अक्टूबर को शुरू हो जाएगा| वेल युविका और प्रिंस की जोड़ी आपको कैसी लगती है? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।