Trending News: सिलसिला में मौली को पता चली नंदिनी की सच्चाई, अनूप जलोटा ने गाया आईटम सांग

यहाँ पढ़ें टीवी की सबसे बड़ी खबरें!

यहाँ पढ़ें टीवी की सबसे बड़ी खबरें!

 अनूप जलोटा ने गाया आइटम सांग : बिग बॉस 12 ने पहले हफ्ते होने वाले लग्जरी बजट टास्क के लिए राजा और रानी का कॉन्सेप्ट रखाहै | जिसके लिए अनूप जलोटा, जसलीन और दीपिका कक्कड़ को चुना गया है| बता दें इस लग्ज़री टास्क में अनूप जलोटा ने राजा बने हैं वहीँ जसलीन और दीपिका उनकी रानी के किरदार में होंगी| वहीँ घर की दूसरी कंटेस्टेंट कृति और रोशमी दासियों के रूप में होंगी| इन्हे राजा अनूप का मनोरंजन करना होगा| वहीँ भजन गायक अनूप जलोटा ने बॉस के घर में भजन गाने के बजाय सनी लिओनी का गाना गाकर सभी को हैरान कर दिया|

‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ में अब एक ऐसा ट्विस्ट

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी शो ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ में अब एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है जो आपको हैरान कर देगा| एक्सट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित ये शो अपने विषय की वजह से लोगों के निशाने पर बना हुआ था| शो में दिखाया गया है कि कैसे शादीशुदा जोड़े के बीच एक दूसरी औरत आ जाती है| साथ ही साथ के बीच आयी दूसरी औरत और उनके बीच दिखाए गए रोमांस की वजह से बहुत हंगामा मचा हुआ है| यहाँ तक कि लोगों ने शो बंद करने की मांग तक कर डाली है| अब इस सीरियल में एक नया ड्रामा आने वाला है| एक तरह मौली नंदिनी से अपना रिश्ता तोड़ देगी वहीँ कुणाल भी घर छोड़ देगा| लेकिन नंदिनी को सिर्फ मौली ही नहीं बल्कि समाज की नफरत का सामना भी करना पड़ेगा| अब शो में आगे क्या ट्विस्ट आएगा ये देखना बहुत ही दिलचस्प होगा|

दीपक ठाकुर ने दिखाया असली रंग

बिग बॉस लॉन्च होने के बाद केवल तीन एपिसोड हुए हैं मगर घर में रहने वाले कंटेस्टेंट्स ने अपने असली दिखाने शुरू हैं| अभी से ही वो एक-दूसरे के खिलाफ बोलते हुए नज़र आ रहे हैं| शो के कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर, वैसे तो घर में सभी के फेवरेट बन गए हैं लेकिन उनकी कुछ बातें लोगों को नहीं भाएंगी| दीपका का कहना है कि शिवशीष अपने स्वैग को लेकर कॉन्फिडेंट हैं वहीँ करणवीर दीपिका और सब ‘फेक’ है| अब दीपक की इस बात से क्या आप सहमत हैं? नीचे कमेंट्स में बताइये|

हिना खान ने की गणपति पूजा 

हिना खान जो भी करती हैं उस बात की खबर बन जाती है| अब हाल में ही वो अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जैस्वाल के साथ लालबाग़ के राजा के दर्शन करने को गयी| जहाँ पर उनका ट्रेडिशनल अंदाज़ देखने ही लायक था| आपको कैसा लगा हिना खान का ये अंदाज़? नीचे कमेंट्स में बताइये|

टीवी एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड पर लगाया रेप का आरोप

22 साल की मुंबई की रहने वाली मॉडल-टेलीविज़न एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि 25 साल के उसके ब्वॉयफ्रेंड ने 4 सितंबर को अलवर जिले के नीमराणा इलाके में उसके साथ बलात्कार किया| एक्ट्रेस का कहना है कि बॉयफ्रेंड ने उसे शादी का झांसा दिया था और कथित तौर पर उनका बलात्कार किया| टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो बुधवार को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, ”दोनों वीडियो कॉलिंग के दौरान बात करते थे| जब तक वे दोनों एक-दूसरे से मिलने का फैसला नहीं किए थे तब तक फोन पर बात करते थे|  बाद में दोनों एक साथ रहने लगे | जिसके बाद लड़की को शादी का झांसा दिया गया और उसके साथ बलात्कार किया|”

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।