Trending News: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर में दोस्ती, कोमोलिका के लुक से हटेगा पर्दा

सिलसिला बदलते रिश्तों का में मौली का जन्मदिन मनाएगी नंदिनी, कहीं बवाल ना हो जाए, पढ़ें आज की TOP 5 खबरें

  |     |     |     |   Updated 
Trending News: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर में दोस्ती, कोमोलिका के लुक से हटेगा पर्दा
सिलसिला बदलते रिश्तों का में मौली का जन्मदिन मनाएगी नंदिनी, कहीं बवाल ना हो जाए, पढ़ें आज की TOP 5 खबरें

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा की जहां छोटे पर्दे पर वापसी को लेकर सुर्खियों में है। वहीं, इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं हैे जिसे सुन सुनील ग्रोवर और उनके फैंस खुशी के मारे झूम उठेंगे। कपिल शर्मा जल्द ही एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ एक नए शो में काम कर सकते हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान दी। एरोप्लेन फाइट के बाद ऐसा पहली बार होगा जब दोनों एक साथ किसी शो के लिए काम करेंगे।बातचीत के दौरान कपिल शर्मा ने बताया,’ मैं अपने दोस्त सुनील ग्रोवर के साथ एक स्पेशल ब्रदरहुड बॉन्ड शेयर कर रहा हूं वो भी बिना किसी विवाद के। हम दोनों कुछ दिन पहले साथ ही थे। हम लोग एक साथ बैठे, हंसे और इतना ही नहीं हमने आने वाले एक प्रोजक्ट को लेकर भी चर्चा की। सारे विवाद सिर्फ फेक न्यूज और एप के चलते बने हैं। हम दोनों के बीच कुछ भी ऐसा नहीं है जैसा सोशल मीडिया पर दिखाया जा रहा है।

मोहसिन खान ने दिया शिवांगी जोशी को अवार्ड मिलने का क्रेडिट

हाल में ही ये रिश्ता क्या कहलाता है के कार्तिक को हाल में ही सबसे अच्छा बेटा का अवार्ड मिला है और उन्होंने इस अवार्ड का क्रेडिट नायरा यानी शिवांगी जोशी को दे दिया है| मोहसिन खान ने शिवांगी जोशी कहा है कि उनकी इस कामयाबी के पीछे नायरा यानी शिवांगी जोशी का हाथ है| आपको तो पता ही है कि इनकी जोड़ी ऑडिएंस को कितनी पसंद है यही नहीं बल्कि दोनों ना सिर्फ परदे पर बल्कि रियल लाइफ में भी पसंद करते है| ऐसे में शिवांगी के लिए मोहसिन का ये जेश्चर आपको कैसा लगा? कमेंट्स के ज़रिये हमें बताइये|

एकता जल्द उठाएंगी कोमोलिका के लुक से पर्दा

कसौटी ज़िन्दगी के फैंस के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी है| इस सीरियल का 11 एपिसोड रिलीज़ हो चूका है लेकिन फैंस में में ही एकता कपूर ने हिंट दिया है कि जल्द ही कोमोलिका का लुक रिवील किया जाएगा| कल के एपिसोड में बताया गया कोमोलिका की माँ बंगालन है और उसके पिता मेरठ के एक बहुत ही बड़े नेता| कोमोलिका की एक झलक लोगों को देखने को मिल गयी है अब उसके लुक का इंतज़ार है| ऐसे में शायद आज रात कोमोलिका का लुक हमें देखने को मिले| क्या आप हिना खान को कोमोलिका के तौर पर देखना पसंद करेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइये|

सिलसिला बदलते रिश्तों का:मौली का जन्मदिन मनाएगी नंदिनी, कहीं बवाल ना हो जाए

सिलसिला बदलते रिश्तों में एक के बाद एक कई रिश्तों को बदलते हुए देखा गया है| कभी बेस्ट फ्रेंड रह चुकी नंदिनी और मौली आज दुश्मन बन बैठी है| ऐसे में अब आगे दिखाया जाएगा कि कुणाल और नंदिनी डेट पर गए है जहाँ पर मौली उनके देख लेती है और नंदिनी को तीखा ताना मारती है| इसके बाद उसके दोस्त भी नंदिनी को खूब खरी खोटी सुनाते है| ऐसे में अब जल्द ही नंदिनी मौली से माफ़ी मांगने के लिए उसका जन्मदिन मनाने की बात कहेगी| ऐसे में मौली का रिएक्शन क्या होगा ये देखने वाली बात होगी|

विकास गुप्ता ने की हिना खान की तारीफ

फिलहाल हिना खान ‘कसौटी जिंदगी के 2’ में ‘कोमोलिका’ का किरदार निभाने की वजह से ख़बरों में बनी हुई है| अब हाल में ही हिना खान की तारीफ में विकास गुप्ता ने एक से बढ़कर एक बातें कही हैं| दरअसल विकास गुप्ता का कहना है कि कोमोलिका के किरदार के लिए हिना बेस्ट है| हाल में ही विकास गुप्ता ने हिना की तारीफ करते हुए कहा ”हिना खान एक बेहतरीन अदाकारा हैं| उन्होंने 8 साल तक अक्षरा का किरदार निभाया| उससे बेहतर यह किरदार कोई नहीं निभा सकता था|” वेल कभी हिना खान से दुश्मनी रखने वाले विकास गुप्ता के इस मुंह से हिना की तारीफ सुनने के बाद शॉक होना लाज़मी है| विकास के इस स्टेटमेंट पर आप क्या कहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइये|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply