ट्रेंडिंग न्यूज़: ‘नागिन 3’ में ऐसे बेला लेगी अपना बदला, शिवांगी जोशी की नक़ल करते नज़र आये मोहसिन खान

आज की खास ख़बरों में देखिये गर्मी में पूल किनारे यूं रिलैक्स करती नज़र आयीं भोजपुरी स्टार मोनालिसा और दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने वर्कआउट के दौरान की मस्ती समेत टीवी की टॉप न्यूज़

20 साल बाद कुछ इस तरह पूरा होगा ‘नागिन’ का बदला, ऐसी होगी कहानी- ‘नागिन 3’ अब कुछ ही एपिसोड्स के बाद खत्म हो जाएगा| ये शो टीआरपी की लिस्ट में लगातार टॉप पर बना हुआ रहता है| ऐसे में अब आने वाले एपिसोड की कहानी का पता चल गया है और ये बहुत ही इंट्रेस्टिंग होने वाला है| जी हाँ! इस शो में तापसी बेला और माहिर को जान से मार देगी। लेकिन इसके बाद इस शो की कहानी में 24 साल का लीप आ जाएगा| मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लीप के बाद बेला और माहिर का पुनर्जन्म होने वाला है| दोबारा जन्म लेने के बाद नागरानी बेला तापसी से अपनी मौत का बदला लेगी| नागरानी बेला का साथ देने आएँगी मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी, करणवीर बोहरा| कई दिनों से उनके इस शो में आने की खबरें आ रही हैं| अर्जुन बिजलानी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था- ‘शायद यह मुमकिन है कि फिनाले में आपको मेरी, मौनी और करणवीर की धमाकेदार एंट्री देखने को मिले। फिलहाल हम लोग अपनी डेट्स पर काम कर रहे हैं।’

गर्मी में पूल किनारे यूं रिलैक्स करती नज़र आयीं भोजपुरी स्टार मोनालिसा- बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं मोनालिसा ना सिर्फ अपने सीरियल बल्कि अपने लुक की वजह से ख़बरों का हिस्सा बनी रहती हैं| उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं| अब भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपनी एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है जो इंटरनेट पर धूम मचा रही है| उनकी ये फोटो पूल साइड पर क्लिक की गयी है| आपको कैसा लगा उनका लुक? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

शिवांगी जोशी की नक़ल करते नज़र आये मोहसिन खान

मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की जोड़ी लोगों को बहुत ही पसंद आती है| ऐसे में हाल में ही मोहसिन खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो शिवांगी जोशी की नक़ल उतारते हुए नज़र आ रहे हैं | आप भी देखिये ये इंट्रेस्टिंग वीडियो-

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने वर्कआउट के दौरान की मस्ती

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया अपने सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव रहती हैं| हाल में ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई वीडियो शेयर किया है| इस दौरान दिव्यांका त्रिपाठी का क्वर्की साइड देखने को मिलता है| यहां देखिये-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।