ट्रेंडिंग न्यूज़: खतरों के खिलाड़ी विकास गुप्ता को सांप ने डंसा, अनीता हसनंदानी ने कहा नहीं टुटा उनका दिल

आज की खास ख़बरों में देखिये टीवी के जगत की 5 खास खबरें जिन्हें आप नहीं कर सकते मिस

विकास गुप्ता (इंस्टाग्राम)

अनीता हसनंदानी ने किया खुलासा, रोहित ने नहीं तोड़ा है उनका दिल, इस वजह से पोस्ट की थी टूटी तस्वीर-अनीता हसनंदानी ने अभी कुछ समय पहले ही एक फोटो पोस्ट की थी जिसे देखने के बाद फैंस को लगा कि जरूर अनीता और रोहित के बीच कुछ हुआ है| हालाँकि अनीता हसनंदानी ने इस बात का खुलासा किया है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ हैं| अनीता हसनंदानी ने लिखा, हार्टब्रेक फोटो के लिए माफ करें जो मैंने कुछ दिनों पहले पोस्ट किया था| रोहित कभी मेरा दिल नहीं तोड़ेगा अगर कभी ऐसा होगा तो मैं उसकी हड्डी तोड़ दूंगी | वहीँ अनीता ने कहा कि ये उनके गाने का एक प्रमोशन हैं| और ये जो फोटो थी वो हमारे आने वाले गाने ‘तेरी याद’ के एक वीडियो की है|

खतरों के खिलाड़ी विकास गुप्ता को सांप ने डंसा, इंस्टा पर पोस्ट कर बतायी आपबीती- खतरों के खिलाड़ी यानी विकास गुप्ता ने बताया कि कलर्स टीवी ने स्नेक इंसीडेंस नहीं दिखाया लेकिन इस शो में उन्हें सांप ने डंस लिया था| उनका कहना है कि ये उनके लिए बहुत ही मुश्किल समय था| मुझे एक पायथन ने डंस लिया था मुझे पता था कि ये ज़हरीला नहीं है लेकिन आप अपना डर नहीं दिखा सकते क्योंकि भारती सिंह जोकि एक बहुत ही अच्छी इंसान हैं, अगर उन्हें पता चल जाता कि मुझे सांप ने डंस लिया है तो she would have freaked out| हम दोनों ने अच्छा किया और जीते भी, लेकिन ये टास्क मेरे लिए सिर्फ एक जीत नहीं थी| ये कुछ और ही था| ये तस्वीर मेरे लिए एक याद है कि मैं डर के आगे जीता| और इस पाजिटिविटी ने मुझे बहुत पावर दी| वेल विकास गुप्ता के इस पोस्ट पर आप क्या कहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइये|

कुछ ऐसा दिखता है हिना खान का मेकअप रूम, कोमोलिका बनने से पहले करती हैं ये जरुरी काम- हिना खान अपने सोशल मीडिया पर बहुत ही एक्टिव रहती हैं| ऐसे में हाल में ही उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपना मेकअप रूम दिखा रही हैं| हिना खान ने साथ ही साथ दिखाया कि उनका मॉर्निग रिचुअल क्या है ? जिसमें कुछ मोमबत्तियां जली हुई थी| इसके बाद हिना खान कोमोलिका के लुक में भी नज़र आयीं| आपको बता दें हिना खान जल्द ही कसौटी छोड़ रही हैं| ऐसे में अब फैंस सिर्फ कुछ दिनों तक ही हिना को कोमोलिका के तौर पर नज़र आने वाली हैं|

ब्लैक साड़ी में निया शर्मा का हॉट लुक- निया शर्मा अक्सर एक से बढ़कर एक हॉट फोटोज अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं| ऐसे में उन्होंने एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो एक ब्लैक साड़ी में नज़र आ रही हैं | बोल्ड आईज के साथ उन्होंने न्यूड लिपस्टिक लगायी है| आपको कैसा लगा निया शर्मा का ये लुक? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

द वॉइस के खाली सेट पर पहुंची दिव्यांका कुछ ऐसा था नज़ारा- दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों ये हैं मोहब्बतें की जगह द वॉइस के सेट पर अपना समय दे रही हैं| इस शो में वो एक होस्ट हैं| लेकिन हुआ कुछ यूँ कि दिव्यांका द वौइस् के खाली सेट पर पहुँच गयी| जहां शो से पहले की तैयारियां चल रही थी|

 

वीडियो में देखिये आज की खास खबरें-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।