ट्रेंडिंग न्यूज़: ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक और नायरा दोबारा करने जा रहे हैं शादी, पढ़ें टॉप 5 खबरें

हिना खान या जेनिफ़र विंगेट? किसका लुक है बेस्ट? अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड के साथ मनाई होली , पढ़ें आज की खास खबरें

कार्तिक और नायरा (स्टार प्लस)

ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बार फिर होगी कार्तिक और नायरा की शादी?- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के फैंस के लिए खुशखबरी है जल्द ही कार्तिक और नायरा एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं| जी हां! ऐसी खबरें आ रही हैं कि जल्द ही इस शो में ट्विस्ट और टर्न्स ऐसे होंगे जो कार्तिक और नायरा को मिलाने का काम करेंगे| इस सीरियल के पुराने ट्रैक के बारे में बात करें तो कार्तिक और नायरा के रिश्ते में कई पड़ाव आये लेकिन कोई उन्हें अलग नहीं कर सका| क्या आप कायरा मिलन के लिए तैयार है? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

सिलसिला बदलते रिश्तों का में रुहान ने मिष्टी से किया अपने प्यार का इज़हार- ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ के नए सीजन में पहले सीजन की तरह ही कई सारे रिश्तों की उधेड़बुन नज़र आ रही है| सीजन 2 में तेजस्वी प्रकाश, कुणाल जयसिंह, अनेरी वजानी और रोहन गंडोत्रा लीड रोल में हैं| लोगों को इस सीरियल का ट्रैक बहुत पसंद आ रहा है| का शुरुआती का शुरुआती ट्रैक काफी जबरदस्त है। एक ओर रुहान मिष्टी के घर पर पेइंग गेस्ट बनकर आ चुका है, वहीं परी दिन पर दिन उसकी ओर खींची चली जा रही है।रही बात रुहान की तो वह ना चाहते हुए भी मिष्टी से दूर नहीं रह पा रहा है।

कपिल शर्मा ने शादी के बाद मनाई पहली होली-

 होली खुशियों, उत्साह और नई शुरुआत का त्योहार है। टीवी में दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर हिना खान तक, टेलीविजन स्टार्स भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी द कपिल शर्मा शो की अपनी पूरी टीम के साथ होली सेल्फी खिंचवाई।

अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड के साथ मनाई होली, यहां देखिये ये फोटो

अंकिता लोखंडे की होली इस बार बहुत ही स्पेशल थी|

और ये हम नहीं खुद वही कह रही हैं| अंकिता ने इस साल अपने बॉयफ्रेंड के साथ होली मनाया|

साथ ही साथ अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज़ शेयर की हैं जिसमें वो बहुत ही खुश नज़र आ रही हैं|

 

 

हिना खान या जेनिफ़र विंगेट? किसका लुक है बेस्ट?

द इंडियन टेली अवार्ड्स में हिना खान और जेनिफर विंगेट का लुक देखने ही लायक था| एक तरफ जेनिफर ने पेस्टल कलर चूज़ किया था तो वहीँ हिना खान डार्क कलर की ऑउटफिट में नज़र आयीं थी| अब आपको दोनों में से किसका लुक बेस्ट लगा है? नीचे कमेंट्स में जरूर बताइये|

यहां देखिये बेहद 2 के बारे में जेनिफर ने क्या कहा?

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।